Site icon Buziness Bytes Hindi

National Pizza Day: इस तरह से खाये पिज्ज़ा, सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा


National Pizza Day: इस तरह से खाये  पिज्ज़ा, सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा

100 ग्राम के रेगुलर पिज्जा में करीब 276 कैलरीज होती है, तो अगर आप पिज्जा खाने के बहुत ज्यादा शौकीन हैं तो समझ जाइए किस स्पीड से आप सेहत को नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

Image by Free-Photos from Pixabay 

 वेज टॉपिंग्स की मात्रा बढ़ाकर काफी हद तक आप कैलरीज को कम कर सकते हैं। तो सॉसेज और पेपरॉनी वाली मीट टॉपिंग्स के जगह वेजी टॉपिंग्स का ऑप्शन चुनें। 

तीन तरह के चीज़ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं- मॉजरेला, ब्यू और फेटा। इनमें से भी मॉज़रेला चीज में सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ही कम पाई जाती है। तो समझ ही गए होंगे कि अगर आपको पिज्जा को हेल्दी ट्विस्ट देना है तो मॉजरेला चीज चुनें। 

अगर आप पिज्जा में ऊपर बताए गए बदलाव नहीं कर पा रहे हैं तो एक और ऑप्शन है जो मुमकिन है और वो है पेपर नेपकिन से तेल पोंछना। जो कैलरी कम करने का कारगर तरीका है। इससे आप 50 हाई-फैट कैलरी कम कर सकते हैं। 

रात को पिज्जा खाने से बचना है। देर रात पिज्जा खाने से सीने में जलन या इनडाइजेशन जैसी समस्याए हो जाती हैं। साथ ही वजन भी बढ़ता है।

Exit mobile version