RBI Report: नकली नोटों ने बढ़ाई RBI की चिंता, 20 और 500 के नकली नोट बढ़े

नेशनलRBI Report: नकली नोटों ने बढ़ाई RBI की चिंता, 20 और 500...

Date:

RBI Report भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में बताया कि वित्त वर्ष 2023 में 500 रुपए के 91,110 नकली नोट पकड़े गए। रिपोर्ट में कहा कि वर्ष 2022-23 के दौरान, बैंकिंग क्षेत्र में पकड़े कुल नकली नोटों में से 4.6 प्रतिशत रिज़र्व बैंक में और 95.4 प्रतिशत अन्य बैंकों में पाए गए।

100 और 200 के नोट भी नकली

RBI ने इसी साल (2022-23) में 100 रुपए के 78,699 और 200 रुपए के 27,258 नकली नोटों को पकड़ा गया है। 2000 रुपए के 9,806 नकली नोट पकड़े गए हैं। बता दें कि केंद्र 19 मई को घोषणा की थी कि 2000 रुपए के नोट चलन से बाहर किए जाएंगे।
साल 2016 में नोटबंदी के बाद चलन में लाए 2000 रुपए के नोटों को 30 सितंबर 2023 तक लीगल टेंडर माना जाएगा। RBI ने इन नोटों को दिए गए समय सीमा के भीतर बैंक में जमा करने या बदलने के लिए निर्देश जारी किए हैं।

पिछले साल की तुलना में, 20 रुपए और 500 रुपए मूल्यवर्ग में नकली नोटों में क्रमशः 8.4 प्रतिशत और 14.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। दूसरी तरफ 10 रुपए, 100 रुपए और 2000 रुपए के मूल्यवर्ग में पाए गए नकली नोटों में क्रमशः 11.6 प्रतिशत, 14.7 प्रतिशत और 27.9 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में पिछले वित्त वर्ष में उतार-चढ़ाव को बेहतर तरीके से मैनेज किया गया है। जिससे वह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा। वित्त वर्ष 2023 की दूसरी छमाही में कमजोर खपत, ग्रामीण मांग में कमी के बाद निरंतर लागत दबाव चिंता का विषय बना हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...