नई दिल्ली: अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में सभी राजनैतिकत दलों को साधने और उनसे चर्चा की कमान भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के हाथ सौंपी हैं। यानी ये दोनों रणनीतिकार भाजपा की ओर से खड़े किए गए उम्मीदवार के पक्ष में दलों को साधने का काम करेंगे। भाजपा के दोनों नेता एनडीए में सहयोगियों को ही साधने का काम करेंगे बल्कि यूपीए के विपक्षी दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ बातचीत की शुरूआत करेंगे। वर्तमान में, जनता दल (यूनाइटेड), अपना दल,राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, जननायक जनता पार्टी, एआइएडीएमके, नेशनल पीपुल्स पार्टी,उत्तर-पूर्वी दल, असम गण परिषद, नागा पीपुल्स फ्रंट सहित अन्य एनडीए के सहयोगी दल शामिल हैं।
Read also: कांग्रेस ने राजस्थान का रण जीता, तीनों उम्मीदवार कामयाब
वर्तमान में एनडीए सरकार देश में सर्वोच्च संवैधानिक पद का चुनाव करने के लिए आम सहमति वाले प्रत्याशी के लिए राजनीतिक दलों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। भाजपा अपने इन दोनों नेताओं के माध्यम से विभिन्न राजनीतिक दलों तक पहुंचने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू करेगी। राष्ट्रपति चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक बुलाई थी। हालांकि इस बैठक में महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नहीं पहुंच पाए। मुख्यमंत्री ममता ने 22 दलों को एक पत्र लिखकर बैठक में शामिल होने का आग्रह किया था। बैठक में उद्धव ठाकरे को भी बुलाया गया था। ममता बनर्जी की ये बैठक राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्ष द्वारा रणनीति बनाने को बुलाई गई थी।
Read also: इटावा सफारी में पकड़े गए खूंखार तेदुए को चित्रकूट के जंगल मे छोड़ा
जिन लोगों को ममता ने आमंत्रित किया उनमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राजद अध्यक्ष लालू यादव, केरल मुख्यमंत्री पी विजयन, दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, तेलंगाना मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव,ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन, महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान, भाकपा राष्ट्रीय महासचिव डी राजा शामिल हैं। देश के निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति के चुनाव की घोषणा कर दी है। जिसके अनुसार आगामी 18 जुलाई को मतदान होगा और इसका परिणाम 21 जुलाई को घोषित कर दिया जाएगा। रामनाथ कोविंद भारत के 14 वें राष्ट्रपति हैं और इनका कार्यकाल 25 जुलाई 2017 को पदभार ग्रहण के साथ शुरू हाुआ था। जिसके बाद 24 जुलाई, 2022 को कार्यकाल समाप्त हो रहा ।

