PM Modi Birthday: मप्र पहुंचे रहे हैं अफ्रीकी चीते, अपने जन्मदिन पर पीएम मोदी कूनो नेशनल पार्क में करेंगे स्वागत

नेशनलPM Modi Birthday: मप्र पहुंचे रहे हैं अफ्रीकी चीते, अपने जन्मदिन पर...

Date:

भोपाल। 17 सितंबर 2022 आज वह दिन होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारत इतिहास रचेगा। आज अफ्रीकी चीते देश के दिल मध्यप्रदेश में आ रहे हैं। इस बीच पीएम मोदी के दौरे को लेकर ग्वालियर और श्योपुर, कराहल, कूनो नेशनल पार्क के आसपास सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता कर दी है। पीएम मोदी का काफिला जहां से गुजरेगा वहां मोबाइल भी जाम हो जाएगा।  मोदी के कार्यक्रम और कूनो में चीते आने को लेकर लोगों की खुशी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ट्विटर पर चीता इज बैक ट्रेंड कर रहा है। नामीबिया से भारत को चीते सौंपने की औपचारिकताएं अंत तक चलती रहीं। चीतों की रवानगी से पहले नामीबिया में भारत के राजदूत प्रशांत अग्रवाल को पत्र जारी किया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनजर श्योपुर के पास कराहल और कूनो नेशनल पार्क क्षेत्र को नो फ्लाइंज जोन घोषित करने के साथ आसपास के 10 किमी क्षेत्र में जवान तैनात किए गए हैं। पीएम सुरक्षा एसपीजी की निगरानी में रहेगी। तीन एडीजी, चार आइजी सहित 47 आइपीएस व पांच हजार अधिकारी, जवान तैनात किए  हैं। एएसपी, डीएसपी से लेकर सिपाही तक करीब पांच हजार जवान कार्यक्रम स्थल को कवर कर रहे हैं। कार्यक्रम स्थल के आसपास ऊंची इमारतों पर स्नाइपर के साथ पुलिस के जवान अत्याधुनिक हथियारों से लैस जवान तैनात रहेंगे। उससे 100 मीटर की दूरी पर मोबाइल फोन काम करना बंद कर देंगे। इनके दस्ते में जैमर से लैस एक गाड़ी रहेगी। जैमर वाहन सभा स्थल पहुंच चुका है। श्योपुर से सौ किमी दूर कूनो, 45 किमी दूर कराहल में पीएम
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भले श्योपुर शहर से 100 किमी दूर कूनो और 45 किमी दूर कराहल आ रहे हैं लेकिन शहर के लोगों में पीएम के आने को लेकर काफी उत्साह है। भाजपा ने शहर को बैनरों और पोस्टर के साथ पार्टी के झंडों से सजाया है। खास बात यह है कि प्रधानमंत्री अपने साथ ऐसी सौगात ला रहे हैं जिससे पूरे जिले की पहचान विश्व पटल पर स्थापित होगी। इसलिए लोग उत्साहित हैं। 

चीतों के स्वागत के लिए पीएम मोदी शनिवार को कूनो में रहेंगे। लोगों को अधिक खुशी इस बात की है कि जिले के इतिहास में पहला मौका होगा जब देश का कोई प्रधानमंत्री श्योपुर पहुंचेगा। लोगों का कहना है कि यह यहां के निवासियों के लिए गौरव का क्षण है कि प्रधानमंत्री पहुंच रहे हैं। खास यह है कि पीएम ऐसी सौगात ला रहे हैं जिससे पूरे जिले की पहचान होगी। इधर ग्वालियर में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कराहल में पीएम की उपस्थिति में कार्यक्रम की तैयारियों को अंंतिम रूप दिया गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related