PM Modi Deoghar Visit: आज देवघर और बिहार में होंगे पीएम मोदी,हजारों करोड़ रुपये की योजना का करेंगे लोकार्पण

नेशनलPM Modi Deoghar Visit: आज देवघर और बिहार में होंगे पीएम मोदी,हजारों...

Date:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मंगलवार को झारखंड के देवघर में हवाई अड्डा सहित कई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। पीएम मोदी वहां अन्य परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। देवघर में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भोलेनाथ का प्रमुख तीर्थ है। इसके अलावा पीएम मोदी 11.5 किमी के रोड शो में हिस्सा लेंगे। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। उन्होंने बताया कि यात्रा में पीएम मोदी बाबा वैद्यनाथ धाम में पूजा करेंगे। कहा गया है कि प्रधानमंत्री झारखंड में 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही 401 करोड़ रुपये की लागत से बने 657 एकड़ में फैले एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इंडिगो ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह 12 जुलाई को कोलकाता-देवघर उड़ान की शुरुआत करेगी।

Read also: Nepal Politics: चीन की नेपाल यात्रा का मकसद अलग—अलग कम्युनिस्ट पार्टियों में एकता कराना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार विधानसभा भवन का शताब्दी समापन समारोह में भी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री आगमन से पहले बिहार में विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग जोर पकड़ रही है। दरअसल बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव विधानमंडल के दोनों सदनों से पारित हो चुका है। बिहार भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की आवश्यकता नहीं है। पीएम मोदी के आगमन के पहले बिहार सियासत विशेष राज्य के दर्जे को लेकर गरमाई है। राजद और कांग्रेस की ओर से विशेष राज्य दर्जे की मांग उठी तो सत्तारूढ़ दल में शामिल जदयू ने समर्थन कर दिया। जदयू संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जब भी पीएम मोदी बिहार आएं हैं तो कुछ ना कुछ सौगात देकर गए हैंं। इस बार उम्मीद है कि वे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की घोषणा करेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने बताया कि बिहार विधानमंडल से दो बार विशेष राज्य दर्जे की मांग पारित कर केंद्र सरकार को भेजा है। उसी विधानमंडल के शताब्दी समारोह में पीएम और सीएम शामिल होंगे। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री बिहार को विशेष राज्य दर्जे की मांग उठाएंगे और पीएम से ठोस आश्वासन ले पाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related