पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में उस वक्त हड़कंप गया जब यहाँ हॉस्टल की 60 छात्राओं के बाथरूम में नहाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, यह वीडियो हॉस्टल की ही एक छात्रा ने बनाये थे जिन्हें उसके बॉयफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पता चला है कि 8 छात्राएं अबतक आत्महत्या का प्रयास कर चुकी हैं जिनमें कई की हालत गंभीर है, इन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इस बात का खुलासा तब हुआ जब छात्राओं ने सुसाइड अटेम्प करना शुरू किया.
जानकारी के मुताबिक युनिवेर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने साथी लड़कियों की बाथरूम में नहाती हुई न्यूड वीडियो शूट कर लीं और उन्हें अपने बॉयफ्रेंड जो शिमला में रहता है उसे भेज दिया, उस लड़के ने उन वीडियोस को इंटरनेट पर डाल दिया। देखते ही देखते ये वीडिओज़ वायरल हो गयीं, लड़कियों को जब इसकी जानकारी मिली तो उनमें से 8 लड़कियों ने आत्महत्या करने की कोशिश की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वीडियो भेजने वाली लड़की और उसका दोस्त हिमाचल के रहने वाले हैं। पुलिस ने लड़कियों की न्यूड वीडियो बनाने और उसे अपने बॉयफ्रेंड को भेजने वाली छात्रा को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक छात्रा यह काम काफी दिनों से कर रही थी. उसे जब भी कभी मौका मिलता वो बाथरूम में नहा रही लड़कियों की वीडियो बना लेती और उसे अपने दोस्त के पास भेज देती. मामला सामने आने के बाद हंगामा मचा हुआ है , वहीँ यूनिवर्सिटी प्रशासन लड़कियों से संयम बरतने और कोई भी गलत कदम न उठाने की अपील का कर रहा है जबकि छात्राओं का कहना है कि यूनिवर्सिटी प्रबंधन मामले को दबाने का प्रयास कर रहा है. छात्राओं ने कालेज प्रबंधन से इसकी शिकायत भी की थी लेकिन उसपर कोई ध्यान नहीं दिया गया था.

