बाटला हाउस में NIA ने ताबड़तोड़ छापेमारी में एक ISIS आतंकी किया गिरफ्तार

नेशनलबाटला हाउस में NIA ने ताबड़तोड़ छापेमारी में एक ISIS आतंकी किया...

Date:

नई दिल्ली। दिल्ली के बाटला हाउस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने ताबड़तोड़ छापेमारी में एक आईएसआईएस के सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया। आईएसआईएस आतंकी का नाम मोहसिन अहमद बताया गया है। यह क्रिप्टोकरेंसी की सहायता से आतंकी फंडिंग कर रहा था। एनआईए ने आज रविवार को 6 जगहों पर एक साथ छापेमारी की है।जिसके बाद उसको यह सफलता मिली है। स्वतंत्रता दिवस से पहले, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने राजधानी के दिल्ली में एक तलाशी अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत हीआईएसआईएस मॉड्यूल की गतिविधियों में कथित रूप से शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान नई दिल्ली के बाटला हाउस निवासी मोहसिन अहमद के रूप में हुई है। बताया जाता है ये आतंकी काफी समय से आतंकवाद दी संगठन के लिए काम कर रहा था।

Read also: Afghanistan Bomb Blast: अफगानिस्तान में मोहर्रम की शोकसभा में वाहन विस्फोट में आठ की मौत,18 घायल

बताया जा रहा है कि मोहसिन अहमद आसपास के लोगों पर नजर रखता था। इसके बाद मौका पड़ने पर लोगों को भड़काने का काम किया करता था। अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। लेकिन गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर आतंकी मोहसिन अहमद का आगे का क्या प्लान था। बता दे कि एनआईए ने गत  25 जून को आईपीसी की धारा 153ए और 153बी और यूए (पी) एक्ट की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत खुद ही इसका संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य बताया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...