अमेरिका से Dehradun वापस लौटे युवक में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन

कोविड-19अमेरिका से Dehradun वापस लौटे युवक में मिला कोरोना का नया स्ट्रेन

Date:

देहरादून। अमेरिका से वापस आए देहरादून के युवक में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन एक्सबीबी 1.5 मिला था। दिल्ली एयरपोर्ट पर युवक की सैंपलिंग की गई थी। जिसमें कोरोना का नया स्ट्रेन पाया गया है। सरकारी दून मेडिकल कॉलेज में संक्रमित के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग में नया स्ट्रेन मिला है।

स्ट्रेन से अमेरिका में कोविड संक्रमण बढ़ रहे हैं। कोरोना का एक्सबीबी 1.5 स्ट्रेन ओमिक्रॉन का ही एक नया स्वरूप है। अमेरिका से लौटे देहरादून के युवक का दिल्ली एयरपोर्ट पर सैंपल लिया था। हालांकि, अभी युवक को कोरोना संक्रमण के कोई लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं। युवक में जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया। संक्रमित युवक के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग भी की गई। युवक में एक्स बीबी 1.5 स्ट्रेन की पुष्टि हुई है।

प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार के अनुसार एक्स बीबी 1.5 स्ट्रेन ओमिक्रॉन का एक वैरिएंट है। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं। संक्रमित व्यक्ति अभी पूरी तरह से स्वस्थ है। उन्होंने बताया कि चीन में कोरोना वायरस बीएस.7 वैरिएंट की रोकथाम के लिए सतर्कता व निगरानी की जा रही है। अभी तक बीएस.7 स्ट्रेन का कोई मामला प्रदेश में नहीं आया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...