पटियाला। पटियाला की सेंट्रल जेल में बंद पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू आज बेहोश हो गए। जेल में बेहोश होने पर नवजोत सिंह सिद्धू को जेल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां हालात बिगड़ने पर उनको राजिंदरा अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू का ब्लड प्रेशर डाउन हो गया था। जिसके चलते वह बेहोश होकर गिर पड़े। नवजोत सिंह सिद्धू की जेल बैरक के बाहर खड़े कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लुधियाना में पेशी को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने अदालत में प्रार्थनापत्र दायर कर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश की मांग की है। उन्होंने हवाला दिया है कि सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस की घटनाएं व अदालत में हो रही बम ब्लास्ट की घटनाओं के कारण उनकी खुद की जान का खतरा बना हुआ है।
उन्होंने अपने प्रार्थना पत्र में लिखा कि विरोधी उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया जाए। जेल सुपरिंटेंडेंट ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि आज सिद्धू बेहोश हुए थे। जिन्हें उपचार दिलवाने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश करने के अभी जेल को निर्देश नहीं मिले हैं।
बता दें कि जुलाई में नवजोत सिद्धू का चेकअप करवाया गया था। सिद्धू का कहना था कि उन्हें उठने व बैठने में परेशानी होती है। सिद्धू का वजन अधिक होने से यह दिक्कत आ रही थी। इस बीमारी के कारण नवजोत सिंह सिद्धू का सेंट्रल जेल में स्पेशल डाक्टर माध्यम से चेकअप करवाया गया था। जिसने सिद्धू को दवा दी थी। सिद्धू को चिकित्सकों ने वजन कम करने को भी कहा था। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी बैरक में लगे टायलेट के इंग्लिश सीट की ऊंचाई को लेकर शिकायत थी। जिस पर जेल प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की थी।

