Kullu Tourists Accident: कूल्लू घूमने गए दिल्ली के पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रेवलर खाई में गिरी, सात की मौत 10 घायल

नेशनलKullu Tourists Accident: कूल्लू घूमने गए दिल्ली के पर्यटकों से भरी टेंपो...

Date:

कुल्लू। हिमाचल के जिला कूल्लू के खूबसूरत पर्यटन स्‍थल जलोड़ी जोत घूमने गए 17 लोगों का समूह हादसे का शिकार हो गया। घयागी में पर्यटकों की टेंपो ट्रेवलर करीब गहरी खाई में गिर गई। हादसे में सात पर्यटकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक घायल हो गए हैं। हादसा देर हुआ। राष्ट्रीय राजमार्ग 305 पर घ्यागी में पहले भी इस तरह के हादसे हो चुके हैं। सड़क तंग और बारिश के कारण फिसलन यहां पर हादसों का प्रमुख कारण है। आइआइटी वाराणसी के विद्यार्थियों सहित कुल 17 पर्यटक दिल्ली मजनूं टिल्ला से यूपी नंबर की टेंपो ट्रेवलर यूपी 14 एचटी 8242 बुक कर कुल्लू घूमने आए थे। इनमें चार राज्‍यों के पर्यटक शामिल थे।

रविवार रात को जब पर्यटक जलोड़ी जोत से घूमकर वापस बंजार की ओर आ रहे थे तो घ्यागी मोड़ के पास उतराई में ब्रेक न लगने के कारण गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चार पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि बाकी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चीखें सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और खाई से निकालकर अपने वाहनों में बंजार अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी पर प्रशासन और पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। तीन पर्यटकों ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बंजार अस्पताल में घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए कूल्लु और नेरचौक अस्पताल रेफर किया। घटना की सूचना पर विधायक सुरेंद्र शौरी अस्पताल पहुंचे। मुख्‍यमंत्री घायलों को रेफर करने के दृष्टिगत मनाली-चंडीगढ़ हाईवे को खुला रखने के निर्देश दिए।

घायलों ने बताया कि गाड़ी के ब्रेक लेदर गर्म हो गए थे। इस कारण ब्रेक नहीं लग रहे थे। चालक ने गाड़ी को रोका भी, लेकिन अंधेरा और मौसम खराबी के कारण पर्यटकों ने धीरे चलने को कहा। इसके बाद कुछ दूरी पर गाड़ी के ब्रेक ने काम करने बंद कर दिए तो वह सीधे खाई में गिर गई। यहां बिल्‍कुल उतराई है व लगातार ब्रेक लगाने के कारण इस तरह की तकनीकी समस्‍या आ जाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...