ठंड के बीच आम लोगों को राहत, जानिए आज Petrol-Diesel का भाव

नेशनलठंड के बीच आम लोगों को राहत, जानिए आज Petrol-Diesel का भाव

Date:

नई दिल्ली। आज 6 जनवरी को ठंड के बीच आम लोगों के लिए राहत भरी की खबर है। कच्चे तेल की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत कम होने के बाद भारतीय तेल कंपनियों ने हर रोज की तरह आज पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी किए हैं।

हालांकि तेल कंपनियों ने शुक्रवार को जारी किए पेट्रोल-डीजल की कीमतों को स्थिर ही रखा है। आज लगातार 223 वे दिन देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया हुआ है।

अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल के बाजार में पिछले कुछ दिनों से कीमत में बदलाव आ रहा है। इस तेजी के बाद क्रूड आयल 82 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 86 डॉलर प्रत‍ि बैरल तक पहुुंचा पहुंच गया है। कच्चे तेल की कीमतें जुलाई, 2008 के बाद इस साल मार्च में 140 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थीं। इसके बाद भी देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को नहीं मिली है।

आज शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का दाम 89.62 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

चेन्नई में पेट्रोल का भाव आज 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर है। हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर है। बंगलुरु में आज 6 जनवरी को पेट्रोल का दाम 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।

चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। लखनऊ में आज पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 का दाम रुपये प्रति लीटर है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...