रूपये की गिरावट पर खड़गे ने वित्त मंत्री को घेरा, कहा- बयान नहीं ठोस कदम उठायें

नेशनलरूपये की गिरावट पर खड़गे ने वित्त मंत्री को घेरा, कहा- बयान...

Date:

डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर जा चूका है, वहीँ देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस गिरावट पर अजीबो गरीब बयान दिया है, उनके इस बयानों से विपक्ष को हमला करने का मौका मिल रहा है. कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी आज रूपये की इस ज़ोरदार गिरावट और निर्मला सीताराम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब सिर्फ बयानों से काम नहीं चलने वाला, सरकार को ठोस कदम उठाने होंगे।

बता दें कि मोदी काल में रुपया लगभग 40 प्रतिशत गिर चूका है, रूपये की गिरावट कभी देश की अस्मिता से जुडी होती थी लेकिन वर्तमान सरकार का नजरिया अब बदल चूका है अब रूपये में गिरावट नहीं बल्कि डॉलर में मज़बूती होती है. बुधवार को खड़गे ने ट्वीट किया कि रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, 83 पार पहुँच गया है जो हमारी इकॉनमी के लिये काफी खतरनाक साबित हो सकता हैं. उन्होंने वित्तमंत्री के बयान पर भी कटाक्ष किया।

गौरतलब है कि वित्‍त मंत्री सीतारमण ने कुछ दिन पहले कहा था कि रुपये ने अन्य उभरती बाजार मुद्राओं की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है. भारतीय करेंसी की गिरावट के बारे में बात करते हुए सीतारमण ने कहा था कि रुपया कमजोर नहीं हो रहा है डॉलर मज़बूत हो रहा है. निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी यात्रा के दौरान कहा मैं इसे रुपये में गिरावट के तौर पर नहीं बल्कि डॉलर के मजबूत होने के रूप में देखूंगी. बता दें कि भारतीय रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.08 पर पहुंच गया जो अब तक का सबसे निचला स्तर है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...