HDFC Bank Q1 results 2023: एचडीएफसी बैंक को इस बार कारोबारी साल 2023—24 की अप्रैल—जून तिमाही में उम्मीद से अधिक लाभ हुआ है। एचडीएफसी बैंक ने कारोबारी साल 2023-24 के अप्रैल-जून तिमाही में 30 प्रतिशत अधिक मुनाफा दर्ज किया है। एचडीएफसी बैंक ने 11952 करोड़ रुपए का मुनाफा दर्ज किया गया है।
कारोबारी साल 2023-24 में अप्रैल-जून तिमाही में एचडीएफसी बैंक को उम्मीद से अधिक मुनाफा हुआ है। एचडीएफसी बैंक ने 11952 करोड़ रुपए यानी 30 प्रतिशत का मुनाफा दर्ज किया है। पिछले वित्त वर्ष 2022—23 की समान अवधि में बैंक को 9196 करोड़ रुपए का लाभ हुआ था।
एचडीएफसी बैंक के NII यानी ब्याज से आमदनी में बढ़त हुई है। बैंक की NII इस तिमाही में 19,481 करोड़ रुपए से बढ़कर 23,599.1 करोड़ रुपए हो गया है। बैंक मुनाफे को अनुमान से अधिक बताया है। बाजार के अनुमान की बात करें तो एनआईआई को बढ़कर 23,922.6 करोड़ रुपए तक होने का ही अनुमान लगाया गया था।
बैंक का बढ़ा NPA
तिमाही दर तिमाही आधार पर एचडीएफसी बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.12 प्रतिशत से बढ़कर 1.17 प्रतिशत हुआ। नेट NPA की बात करें तो 0.30 प्रतिशत हो गए है। जो कि पहले 0.27 प्रतिशत था। इन बढ़त आंकड़ों के बीच एचडीएफसी बैंक के प्रोविजनिंग में गिरावट आई है। साल दर साल आधार पर प्रोविजनिंग घटकर 2860 करोड़ रुपए हो गया है। जो कि पहले 3187.7 करोड़ रुपए था। तिमाही नतीजों में बढ़त के बाद बैंक के शेयर में तेजी आई है। एचडीएफसी शेयर 1 प्रतिशत से बढ़कर 1660 रुपए के पार पहुंच गया है।

