Gold Silver Price Today: सोने पर चढ़ी होली की खुमारी, टूटा भाव तो सस्ता हुआ सोना

नेशनलGold Silver Price Today: सोने पर चढ़ी होली की खुमारी, टूटा भाव...

Date:

नई दिल्ली। सोने का रंग होली के दूसरे दिन भी निखर रहा है। सर्राफा बाजार में आज सोना और चांदी दाम फिर टूट गए। आज सोना का दाम सस्ता होने से खरीदरों को मुनाफा हो रहा है।

सोने और चांदी के खरीदरों के लिए होली खुशियां लेकर आई है। सोना व्यापारियों द्वारा सोने के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में आज सोना 74 रुपये गिरकर 54,948 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में, अप्रैल डिलीवरी के लिए सोना 9,873 लॉट के कारोबार में 74 रुपये तक गिरा है। सोना इस समय 54,948 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
जानकारों के मुताबिक सोने की कीमतों में गिरावट का कारण कारोबारियों द्वारा सोना खरीद में कमी बताया है। अंतराष्ट्रीय बाजार के मुताबिक न्यूयॉर्क में सोना 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,817.40 डॉलर प्रति औंस है।

चांदी की कीमत में भी गिरावट

व्यापारियों के सौदे कम करने से चांदी का वायदा बाजार आज 373 रुपये की गिरावट के साथ 61,833 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। एमसीएक्स में मई डिलीवरी के लिए चांदी का अनुबंध 18,148 लॉट के कारोबार में 373 रुपये गिरावट के साथ 61,833 रुपये प्रति किलोग्राम है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी का दाम 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20.09 डॉलर प्रति औंस रह गई।

आज सोने का भाव

दिल्ली में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 55,780 रुपये है।
लखनऊ में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 55,780 रुपये है।
चंडीगढ़ में सोने की कीमत 55,780 रुपये है।
जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 55,780 रुपये में बिक रहा है।
पटना में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 55,680 रुपये है।
कोलकाता में 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने का दाम 55,630 रुपये है।
मुंबई में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 55,630 पर बिक रहा है।
हैदराबाद में 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 55,630 रुपये का है।
बेंगलुरु में 24 कैरेट का 10 ग्राम सोना 55,680 रुपये का है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...