Bomb Threat: चार्टर्ड प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा दस्ते ने संभाला मोर्चा

नेशनलBomb Threat: चार्टर्ड प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप, सुरक्षा दस्ते...

Date:

नई दिल्ली। मॉस्को से गोवा जा रहे चार्टर्ड प्लेन में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। प्लेन की जामनगर में रात में आपात लैंडिंग करवाई गई और सुरक्षा दस्ते ने मोर्चा संभाला। जानकारी के अनुसार अब प्लेन के अंदर जांच पूरी कर ली है। बम होने की सूचना अफवाह साबित हुई है। हवाई अड्डे के निदेशक के अनुसार अब फ्लाइट को आज सुबह 10:30 बजे से 11 बजे के बीच गोवा रवाना किया जाएगा।

ये है मामला

मॉस्को से गोवा जा रहे चार्टर्ड प्लेन में किसी ने बम होने की सूचना दी थी। बताया जाता है कि गोवा एटीसी के पास एक मेल भेजा था। जिसमें प्लेन में बम होने की सूचना थी। इसके बाद इसकी तुरंत जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्रियों को सुरक्षित विमान से बाहर निकाल गंभीरता के साथ जांच की गई।

हवाईअड्डे पर बम निरोधक दस्ते ने मोर्चा संभाल लिया। विमान आइसोलेशन बे में रखा गया और जांच की गई। जामनगर हवाईअड्डे के सूत्रों के मुताबिक मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में सवार सभी 244 यात्रियों को रात 9.49 बजे सुरक्षित रूप से उतार लिया गया। वही एनएसजी कमांडो एयरपोर्ट पहुंच गए थे।

जामनगर कलेक्टर सौरभ पारघी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने 9 घंटे तक एयरपोर्ट की घेराबंदी किए रखी। प्लेन और यात्रियों की जांच की गई।

गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में कड़ी सुरक्षा

गोवा एटीसी को मॉस्को-गोवा चार्टर्ड फ्लाइट में बम की सूचना के बाद गोवा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर सुरक्षा कड़ी की गई। चार्टर्ड फ्लाइट को जामनगर की ओर मोड़ दिया। प्लेन की जांच के बाद सभी ने राहत की सांस ली हैं। अब प्लेन को आज 10.30 बजे के बाद गोवा के लिए भेजा जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...