Cyber Attack on Maharashtra Police: 500 से अधिक वेबसाइटों पर हुआ विदेशी सायबर हमला,महासाइबर Foreign राष्ट्र पुलिस की भी साइट हुई हैक

नेशनलCyber Attack on Maharashtra Police: 500 से अधिक वेबसाइटों पर हुआ विदेशी...

Date:

नई दिल्ली:  देश में आज मंगलवार को विदेशी सायबर अटैक हुआ। इसमें देश की 500 से अधिक वेबसाइट को हैक किया है। इनमें महाराष्ट्र पुलिस की साइट समेत 70 संवेदनशील वेबसाइट भी शामिल हैं। इनमें तीन सरकारी वेबसाइट शामिल हैं। इस मामले में मलेशिया और इंडोनेशिया के हैकरों पर शक जताया है। महाराष्ट्र साइबर सेल एडीजी मधुकर पांडेय ने जानकारी दी कि हमले के बाद कई वेबसाइट्स को रिकवर कर लिया है। कई पर काम चल रहा है।
निजी यूनिवर्सिटीज की वेबसाइट्स हैक करने के बाद महाराष्ट्र की 70 से ज्यादा वेबसाइट्स पर हमला साइबर हमला हुआ। साइबर हैकर्स द्वारा हैक की वेबसाइट की संख्या 500 से ज्यादा है। एडीजी ने कहा कि देश में सांप्रदायिक तनाव के बीच साइबर हैकरों ने मिलकर हमला बोला। जिसमें कई वेबसाइटों को हैक किया है। इस मामले में दो देशों मलेशिया, इंडोनेशिया के हैकरों के नाम आ रहे हैं। यह गिरोह देश में सक्रिय है या नहीं, इस बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।
ठाणे पुलिस डीसीपी सायबर सेल सुनील ने बताया कि आज करीब 4 बजे पुलिस वेबसाइट हैक हो गई। तकनीकी विशेषज्ञों ने डाटा व वेबसाइट को बहाल कर लिया। मामले की जांच की जा रही है। महाराष्ट्र गृह विभाग ने राज्य के सायबर सेल को सरकारी वेबसाइट्स हैक होने के मामले की जांच आदेश दिए हैं। ठाणे पुलिस वेबसाइट के हैक होने की जांच शुरू कर दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related