Priyanka Gandhi Corona: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित,ट्विटर के माध्यम से दी जानकारी

नेशनलPriyanka Gandhi Corona: कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी कोरोना संक्रमित,ट्विटर के माध्यम से...

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी फिर से कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर के माध्यम से दी है। उन्होंने बताया है कि उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब वो आइसोलेशन में हैं और सभी प्रोटोकॉल का ध्यान रख रही हैं। बता दें, प्रियंका गांधी को दूसरी बार कोरोना हुआ है। इससे पहले भी वह और उनकी मां सोनिया गांधी कोरोना की चपेट में आ चुकी हैं। सोनिया गांधी का इलाज दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में चला था। वहीं प्रियंका गांधी घर में ही आइसोलेट रही थी। इस समय कोरोना संक्रमण एक बार फिर से तेजी से पैर पसार रहा है। कोरोना संक्रमण के चलते अस्पतालों में अब आक्सीजन और कोरोना वार्डों को दुरूस्त किया जाने लगा है।

Read also: Shrikant Tyagi Case: भाजयुमो नेता ने मेरठ में श्रीकांत त्यागी को सीसीएसयू के हास्टल में दिलवाई थी पनाह

कोरोना संक्रमण के चलते दिल्ली में हालात काफी भयावह हैं। इस समय दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। वहीं प्रियंका गांधी के कोरोना संक्रमित होने के बाद से उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम रदद कर दिए हैं। प्रियंका गांधी ने कांग्रेसी नेताओं को उनसे ना मिलने की सलाह दी है। वहीं यह भी कहा कि जो भी कांग्रेसी नेता या अन्य लोग उनके संपर्क में आए हैं वो एक बार अपनी कोरोना जांच जरूर करवा लें। कहीं ऐसा नहीं हो कि कोरोना संक्रमित हो जाएं। प्रियंका गांधी इस समय चिकित्सकों की देखरेख में हैं और सभी जरूरी प्रोटोकाल का पालन कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...