Delhi Free Electricity: दिल्ली में फ्री बिजली के लिए लागू हुई शर्तें

नेशनलDelhi Free Electricity: दिल्ली में फ्री बिजली के लिए लागू हुई शर्तें

Date:

फ्री बिजली पर अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली में तीन बार सरकार बनाई, इस बार इसी मुद्दे का फायदा उठाकर पंजाब भी फतह कर लिया और अब इसी हथियार से गुजरात भी हथियाने की कोशिश में आम आदमी पार्टी लगी हुई लेकिन अब इस हथियार की धार को दिल्ली वालों के लिए थोड़ा थोथा किया जा रहा है, दरअसल दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आज एलान किया कि फ्री बिजली चाहिए तो मांगनी पड़ेगी, बिना मांगे नहीं मुफ्त बिजली का मज़ा 1 अक्टूबर से दिल्ली वाले नहीं उठा पाएंगे। 

केजरीवाल ने कहा कि मुफ्त बिजली पाने के लिए अब आवेदन करना होगा, आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो लोग मुफ्त की बिजली चाहते हैं उन्हें फॉर्म भरकर बताना होगा कि उन्हें फ्री बिजली चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि कुछ लोग मुफ्त बिजली नहीं चाहते हैं. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 58 लाख बिजली उपभोक्ताओं में से 30 लाख के जीरो बिजली आते हैं वहीँ 17 लाख कंज़्यूमर्स के बिजली बिल आधे आते हैं. दिल्ली के सीएम ने कहा कि अब हम बिजली सब्सिडी उन्हीं को देंगे जो हमसे मांगेंगे। 

केजरीवाल ने इस बारे में डिटेल जारी करते हुए बताया कि मुफ्त बिजली पाने की चाहत रखने वाले बिजली केंद्र पर फॉर्म को जमा कर सकते हैं. फॉर्म अगले बिजली के साथ आ जायेगा इसके अलावा एक टोल फ्री भी जारी किया जिसपर मिस कॉल करने पर मेसेज में एक लिंक आएगा और उस लिंक को ओपन करने पर व्हाट्सप्प पर फॉर्म ओपन हो जाएगा, इसके अलावा उपभोक्ताओं के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी इस बारे में जागरूकता के लिए मेसेज भेजे जायेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related