आबकारी घोटाले में फंसते जा रहे CM Manish Sisodia, मुख्यमंत्री केजरीवाल के नजदीकी पर शिकंजा

नेशनलआबकारी घोटाले में फंसते जा रहे CM Manish Sisodia, मुख्यमंत्री केजरीवाल के...

Date:

नई दिल्ली। भाजपा नेता अमित मालवीय ने एक वीडियो जारी कर कहा है कि सब सब गोलमाल है। बता दें कि दिल्ली सरकार के आबकारी घोटाले के 16 में से आठ आरोपी वो लोग हैं। जिनका शराब कारोबार या सरकार से कोई रिश्ता ही नहीं है। इनमें से एक नाम है विजय नैयर। नैयर कई कॉमेडियनों से जुड़े व्यक्ति हैं।  दिल्ली आबकारी घोटाले की सीबीआई जांच को लेकर सत्तारूढ़ आप पर अब सियासी हमले तेज हो चुके हैं। भाजपा और कांग्रेस अब केजरीवाल सरकार और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर निशाना साध रहे हैं। भाजपा ने सीएम अरविंद केजरीवाल से पूछा कि बताएं विजय नैयर कौन हैं। कहा जा रहा है कि नैयर आबकारी घोटाले में शामिल अधिकांश कंपनियों से जुड़े हैं। सीबीआई ने जिन 16 आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया। उनमें नैयर शामिल हैं। भाजपा नेता अमित मालवीय ने अब दिल्ली की आप सरकार पर निशाना साधा है। 

भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ट्वीट कर दावा किया कि जब उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से उनके द्वारा बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा कि नैयर कौन हैं, तो वे इस पर असहज दिखाई दिए। सीबीआई एफआईआर में शामिल निजी लोगों को लेकर आप ने अभी तक कोई सफाई नहीं दी। नैयर आरोपियों की सूची में पांचवें नंबर पर हैं। वह न सरकारी अधिकारी हैं और न शराब कंपनी के मालिक। वह कथित तौर पर केजरीवाल के काफी करीबी बताए जाते हैं।  विजय नैयर इस समय अभी विदेश यात्रा पर हैं। उन्होंने बयान जारी कर कहा कि वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि वो पिछले कुछ सप्ताहों से निजी काम के सिलसिले में विदेश में हैं। उनका कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया। इसलिए फरार होने का सवाल ही नहीं है।

Read also: Noida Abusive Lady: गिरफ्तार हुई नॉएडा की गालीबाज महिला

घोटाले में मनीष सिसोदिया लिस्ट में आरोपी नंबर एक हैं। दिनेश अरोड़ा का नाम चर्चा में वह आरोपी नंबर 11 है। अरोड़ा सीएम केजरीवाल का कथित तौर पर करीबी बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई दिनेश अरोड़ा को तलाश रही है। अरोड़ा पर आरोप है कि उसने शराब व्यापारियों से कमीशन लेकर लाइसेंस दिलवाए थे। कहा जा रहा है कि आबकारी घोटाले की जांच को लेकर कई कॉमेडियन व सोशल मीडिया में चर्चित नाम सीबीआई के रडार पर हैं। सीबीआई को आशंका है कि दिल्ली सरकार की नई आबकारी नीति को उदार बताते हुए सोशल मीडिया में माहौल बनाने के लिए टूलकिट का उपयोग किया गया।  रिपोर्ट के अनुसार विजय नैयर के कई कॉमेडियन और शराब कंपनियों के साथ करीबी संबंध रखता हैं। नैयर ओनली मच लाउडर, बबलफिश, और मदर्सवियर जैसी कंपनियों से जुड़ा बताया जा रहा हैं। मामले में कॉमेडियन वीर दास का नाम सामने आया है। नैयर से जुड़ी वियरदास कॉमेडी के निदेशक थे। विजय नैयर ने पहले आप की सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए हास्य कलाकार के रूप में भी काम किया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...