Kanhaiyalal Murder Case: कड़ी सुरक्षा में कन्हैयालाल के दोनों हत्यारे एनआईए कोर्ट में पेश,वकीलों ने केस लेने से किया मना

नेशनलKanhaiyalal Murder Case: कड़ी सुरक्षा में कन्हैयालाल के दोनों हत्यारे एनआईए कोर्ट में...

Date:

जयपुर। उदयपुर में कन्हैयालाल के हत्यारों रियाज और गौस मोहम्मद को आज शनिवार को एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। जिस समय दोनों को पेश किया गया। उनके चेहरे ढके हुए थे। दोनों को पुलिसवाले अपने घेरे में कोर्ट के भीतर ले गए। उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड मामले के आरोपी गौस मोहम्मद और रियाज सहित चार आरोपियों को आज शनिवार को जयपुर की एनआईए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान कोर्ट परिसर में कई बार हंगामा देखने को मिला। दोनों की कोर्ट में पेशी के दौरान वकीलों ने जमकर नारेबाजी की। दोनों हत्यारों का केस लड़ने से वकीलों ने मना कर दिया। दोनों हत्यारों गौस मोहम्मद और रियाज की हालत बेहद गंभीर दिखाई दे रही थी। दोनों के चेहरे ढंके थे। दोनों चलने की स्थिति में भी नहीं थे। पुलिसकर्मी की मदद से दोनों कोर्ट में पेश किए गए।

Read also: Meat Mafia Yakub Qureshi: मीट माफिया की लोकेशन जयपुर मिली पुलिस रवाना, कुर्की के लिए अदालत में आज अर्जी

एनआईए कोर्ट में पेशी से पहले आज शनिवार सुबह केंद्रीय जांच टीम अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल पहुंची। जहां पर बंद दोनों हत्यारों को अपनी कस्टडी में लिया और वहां से जयपुर पहुंची। यहां पर दोनों को एटीएस आफिस ले जाया गया। इसके बाद एनआईए कोर्ट में पेशी हुई। बता दें कि अब एनआईए इस केस को अपने हाथ में ले चुकी है। हत्यारोपियों से केस के बारे में पूछताछ करने के लिए उनको रिमांड लेने के लिए ही कोर्ट में पेश किया गया था। कन्हैया लाल मर्डर केस में एनआईए दोनों आरोपियों की 14 दिन की रिमांड चाहती है। रिमांड मिल जाती है तो एसआईटी जांच के सभी दस्तावेज एनआईए को सौंप देगी। इस मामले में एनआईए भी अपनी अलग से जांच कर रही है ऐसे में राजस्थान पुलिस और एटीएस के साथ अन्य एजेंसियां इसमें जांच एजेंसी की मदद कर रहीं हैं। जिससे कि हत्यारों की सोच के मंसूबों तक पहुंच सके। वहीं इनके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

Read also: Operation Lotus: राजस्थान में आपरेशन लोटस असफल होने पर महाराष्ट्र में बदली रणनीति से ​मिली सफलता

वहीं राजस्थान के कई जिलों में आज शनिवार को पांचवें दिन भी इंटरनेट बंद रहे। हिंसा को रोकने के लिए धारा 144 एक महीने के लिए लगा दी है। खबर है कि चित्तौड़गढ़ से कन्हैयालाल की हत्या के मामले में एक और व्यक्ति को  गिरफ्तार किया है। इसी के साथ तीन अन्य को डीटेन किया है। उदयपुर हत्याकांड में एटीएस और एसओजी ने अब तक पांच को गिरफ्तार कर चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...