Ambani Family Death Threats: अंबानी परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, एक व्यक्ति हिरासत में

नेशनलAmbani Family Death Threats: अंबानी परिवार को मिली जान से मारने की...

Date:

गौतम अडानी से पहले देश के सबसे बड़े उद्योगपति माने जाने वाले रिलायंस समूह के मुकेश अम्बानी और इनके परिवार को किसी अज्ञात व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है. मुंबई पुलिस के अनुसार रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में किसी ने आठ बार धमकी भरे कॉल करके मुकेश अम्बानी और उनके पूरे परिवार को मारने की बात कही है. मुंबई पुलिस ने डीबी मार्ग पुलिस थाने में इस सन्दर्भ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और मामले में आगे की जांच में जुट गयी है. ताजा अपडेट के मुताबकि इस मामले में एक व्यक्ति को आईडेंटिफाई कर लिया गया है और अब वह पुलिस की हिरासत में है. हालाँकि अभी तक इस व्यक्ति की पहचान सामने नहीं आयी है और न ही धमकी देने का मकसद।  

Read also: Independence Day: मुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन में फहराया तिरंगा, प्रदेश की जनता को गिनाई भाजपा सरकार की उपलब्धियां

मुंबई पुलिस के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने रिलायंस फाउंडेशन के हरकिशन दास अस्पताल में तीन बार कॉल करके मुकेश अम्बानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है, अस्पताल ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है। वहीँ रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की ओर से कहा गया है कि जान से मारने की धमकी देते हुए कुल आठ कॉल किए गए हैं। बता दें कि रिलायंस समूह के अम्बानी परिवार की जान को खतरा पहली बार नहीं हुआ है , इससे पहले 2021 में मुंबई में एंटिलिया के बाहर जिलेटिन स्टिक से भरी एक कार मिली थी साथ एक पत्र भी था जिसमें मुकेश और नीता अंबानी को जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस मामले की जांच में बहुत से खुलासे हुए थे और मुंबई पुलिस प्रशासन और महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल आ गया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...