Gujarat Road Accident: गुजरात के अम्बाजी मंदिर दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने कुचला, छह की मौत

नेशनलGujarat Road Accident: गुजरात के अम्बाजी मंदिर दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं...

Date:

अहमदाबाद। गुजरात के अम्बाजी मंदिर में दर्शन को पैदल जा रहे 12 श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। ये श्रद्धालु पैदल मंदिर के दर्शन को निकले थे। श्रद्धालुओं में छह की मौके पर मौत हो गई। बताया जाता है कि इनमें से अधिकत श्रद्धालु पंचामहाल कालोल के रहने वाले थे। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही एम्बुलेंस पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। घायलों की हालत गंभीर है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी है। गुजरात के अरवल्ली जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल शामलाजी मंदिर के पास अंबाजी में सुबह यह दर्दनाक हादसा हुआ है। जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे 12 श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी। इसके बाद कार के परखचे उड़ गए। हादसा कितना भीषण रहा होगा। इसका अंदाजा कार की हालत देखकर लगाया जा सकता है। कार आगे से पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। घटना में जहां छह श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई वहीं छह की हालत गंभीर है। घायलों को मालपुर के सीएचसी सेंटर में भर्ती कराया है।

अम्बाजी मंदिर बेहद प्राचीन मंदिर हैं। मंदिर में शक्ति, भक्ति और आस्था का संगम है। मंदिर में लाखों की संख्या में देश और विदेश से श्रद्धालु देवी मां को आते हैं। मंदिर गुजरात और राजस्थान सीमा पर स्थित है। माना जाता है कि मंदिर लगभग बारह सौ साल पुराना है। मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां भगवान श्रीकृष्ण का मुंडन संस्कार संपन्न हुआ था। भगवान राम शक्ति की उपासना के लिए यहां आए थे। इस मंदिर के गर्भगृह में मां की कोई प्रतिमा नहीं है। मां अम्बा- भवानी का एक श्रीयंत्र स्थापित है। जिसे कुछ इस प्रकार सजाया जाता है कि देखने वाले को लगता है कि अम्बे यहां साक्षात विराजमान हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में बार-बार क्यों आती हैं भूकंप, बाढ़ और भूस्खलन जैसी आपदाएं? समझिए बड़ी वजहें

नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित रसुवा जिले में भोटेकोशी-ल्हेन्डे खोला...