नई दिल्ली : प्रत्येक व्यक्ति के पास आधार कार्ड होना कितना जरूरी है। इससे सभी लोग वाकिफ है। आधार दस्तावेज के बिना सभी सरकारी कार्य अधूरे हैं। लेकिन जरूरी यह है कि आधार कार्ड अपडेट होना चाहिए। इसी कड़ी में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की तरफ से अब नए निर्देश जारी किए गए हैं। ये निर्देश उन लोगों के लिए है जिनके आधार कार्ड 10 साल पुराने हो गए है।
ये करवाना होगा अपडेट:-
UIDAI ने ऐसे लोगों को अपने आधार कार्ड की सारी जानकारियां अपडेट करने के निर्देश दिए हैं जिनका आधार 10 साल पुराना है। जारी निर्देश में कहा गया है कि आधार कार्डधारक पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण से संबंधित कागजातों को अपडेट समय से पहले अपडेट करवा लें।
अपडेट कराना आधारधारकों के हित में
दरअसल, ऐसे कई लोग हैं जिनका आधार कार्ड 10 साल पुराना हो गया है। UIDAI के अनुसार, जिन लोगों के आधार कार्ड को बने 10 साल हो चुके हैं और बीच में कभी भी उन्होंने आधार अपडेट नहीं कराया है। उन लोगों को आधार अपडेट करने की जरूरत है। हालांकि UIDAI ने यह कहा कि आधार कार्ड अपडेट कराना अनिवार्य नहीं। लेकिन यह आधारधारकों के हित में है। UIDAI ने कहा है कि ‘ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार दस साल पहले बनवाया था और उसके बाद इन सालों में कभी अपडेट नहीं करवाया, ऐसे आधार नंबर धारकों से दस्तावेज अपडेट करवाने का आग्रह किया है।

