Site icon Buziness Bytes Hindi

National Herald Case: कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से ईडी आज कर रही पूछताछ,देश भर में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज ईडी ने नेशनल हेराल्ड मनी लांड्रिंग मामले में पूछताछ शुरू कर दी। इससे पहले बीते गुरुवार को सोनिया गांधी को पूछताछ के लिए बुलाया था। पहले दौर की ये पूछताछ दो घंटे चली थी। आज उनसे दूसरे दौर की पूछताछ शुरू की गई है। पहले दौर की पूछताछ में सोनिया गांधी ने जांच अधिकारियों के 28 प्रश्नों के उत्तर दिए थे। आज सुबह सोनिया गांधी ईडी के कार्यालय पहुंची थी। जहां पर सोनिया गांधी अभी लंच ब्रेक पर हैं। लंच ब्रेक के बाद दोपहर साढ़े 3 बजे सोनिया गांधी से फिर पूछताछ की जाएगी।

Read also: Uttarakhand Weather Forecast: इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी,भूस्खलन और कटाव से 163 सड़कें बंद

सोनिया गांधी ईडी दफ्तर से बाहर निकल गई हैं। ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में सोनिया से तीन घंटे तक पूछताछ की है। लंच के बाद उनसे दोपहर साढ़े 3 बजे फिर पूछताछ शुरू की जाएगी।  सोनिया गांधी से ईडी द्वारा पूछताछ किए जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने किंग्सवे पुलिस कैंप में रखा है। पुलिस ने कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा है कि लोकतंत्र में प्रदर्शन करना, अपनी बात रखना सभी का हक है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। वहीं ईडी द्वारा सोनिया गांधी से पूछताछ के मामले में केरल के कन्नूर में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने ठान रखा है कि वो जांच एजेंसियों का गलत उपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को कुचलने के अलावा कांग्रेस नेताओं को निशाना बना रहे हैं। हम पूछताछ से नहीं डर रहे हैं। केस में कोई दम नहीं है। कांग्रेसी सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि तानाशाही देखिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते। महंगाई और बेरोज़गारी पर चर्चा नहीं कर सकते। पुलिस जांच एजेंसियों का दुरूपयोग किया जा रहा है। हमें गिरफ़्तार करके कभी चुप नहीं करा पाओगे। सत्य ही तानाशाही का अंत करेगा।

Exit mobile version