Site icon Buziness Bytes Hindi

Nainital Budget Trip: दिल्ली से कम बजट में घूम आएं नैनीताल, जाने कैसे?

लाइफस्टाइल डेस्क। Nainital Budget Trip – उत्तराखंड में मसूरी, ऋषिकेश, देहरादून, हरिद्वार, फूलों की घाटी, औली, केदारनाथ आदि जगहों पर लोग अक्सर घूमने आते है। ऐसे में अगर आप नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैं लेकिन बजट कम है तो इस लेख को पूरा पढ़े। हम बातएंगे की दिल्ली से कम बजट में नैनीताल कैसे घुमा जाए। 

नैनीताल जाने के लिए सबसे आसान और सबसे सस्ता तरीका है ट्रेन, आप ट्रेन के द्वारा नैनीताल पहुंचा सकते है। आप बस नई-दिल्ली, दिल्ली-कैंट या पुरानी-दिल्ली से काठगोदाम के लिए ट्रेन पकड़ सकते हैं। काठगोदाम से नैनीताल  35 किमी दूर है। 

नैनीताल में सस्ते रूम बुक करने के लिए नैनीताल के रिक्शा स्टैंड के साइड जा सकते हैं, यहां आपको  500-700 रुपये के अंदर रूम मिल जाएगा। साथ ही लोकल गेस्ट हाउस में भी ठहर सकते हैं। 

नैनीताल में लोकल दुकान में लजीज व्यंजनों का स्वाद सकते है, साथ ही यहां का स्ट्रीट फूड्स का लुत्फ़ भी जरूर उठाए। साथ ही आप कोशिश करे की दिन का भोजन 400-500 रुपये के भीतर में ही आए। 

नैनीताल में घूमने के लिए लोकल ट्रांसपोर्ट बेहतर है, साथ ही नैनीताल के बाहरी इलाकों में घूमने के लिए आप स्कूटी रेंट पर लेकर जा सकते हैं। इसका रेंट 400-500 रुपये के अंदर होगा। 

नैनीताल घूमने का समय जनवरी और फ़रवरी अच्छा रहता है, इस समय बर्फ़बारी भी देखने को मिल जाती है। लेकिन कम बजट में घूमने के लिए जून-जुलाई या अगस्त-सितंबर के महीने में जा सकते हैं।

Exit mobile version