Planes Grounded in UK: ब्रिटेन में हवाई यातायात नियंत्रकों को तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा है। एक एयरलाइंस ने पूरे नेटवर्क के खराब होने की सूचना दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यूके के बाहर एयरलाइनों के यात्रियों को बता दिया गया है कि हवाई यातायात नियंत्रण नेटवर्क बंद है। उनकी उड़ान में काफी देर होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन की राष्ट्रीय हवाई यातायात सेवा(एनएटीएस) को सोमवार को विमानों के परिवहन को प्रतिबंधित करने के लिए मजबूर होना पड़ा। वह एक तकनीकी समस्या का समाधान करने के लिए काम कर रही है।
राष्ट्रीय हवाई यातायात नियंत्रक एनएटीएस (NATS) ने कहा कि हम वर्तमान में एक तकनीकी समस्या का सामना कर रहे हैं और सुरक्षा बनाए रखने के लिए Air ट्रैफिक फ्लो प्रतिबंध लागू किया गया है। इंजीनियर खराबी ढूंढने और उसे ठीक करने का काम कर रहे हैं। इस कारण से यात्रियों को होने वाली किसी भी असुविधा के लिए खेद है।
न्यूनतम समय में अधिकांश इंट्रा-स्कॉटलैंड उड़ानें संचालित
लोगानेयर ने एक्स पर पोस्ट किया है कि आज सुबह ब्रिटेन के हवाई यातायात नियंत्रण कंप्यूटर सिस्टम में नेटवर्क-व्यापी गड़बड़ी आ गई। हालांकि उम्मीद है कि स्थानीय समन्वय के आधार पर और न्यूनतम समय में अधिकांश इंट्रा-स्कॉटलैंड उड़ानें संचालित होनी शुरू हो जाएगी। लेकिन तकनीक खराबी के कारण उत्तर-दक्षिण और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो सकती है। यदि आज हमारे साथ उड़ान भर रहे हैं तो कृपया हवाईअड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान के बारे में तुरंत जानकारी के लिए वेबसाइट को जरूर देख लें।
हवाई यातायात नियंत्रण समस्या के बारे में सूचित किया
ईजीजेट (Easyjet) के यात्रियों को बताया गया कि यह तकनीक समस्या वर्तमान में ब्रिटेन के अंदर या बाहर उड़ान भरने वाली सभी उड़ानों को प्रभावित कर रही है। कंपनी ने कहा कि हमें हवाई यातायात नियंत्रण समस्या के बारे में सूचित किया है। जो वर्तमान में यूनाइटेड किंगडम के हवाई क्षेत्र में उड़ान भरने वाली या उससे बाहर जाने वाली सभी उड़ानों को प्रभावित कर रही है। इस समस्या के प्रभाव और सामान्य परिचालन फिर से शुरू करने के समय-सीमा को समझने के लिए अधिकारियों के साथ काम कर रहे हैं। यदि पहले से एयरपोर्ट के किसी स्थान पर उड़ान भरने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में हमारा दल इस बारे में अपडेट जानकारी देगा। यदि हमारे हवाईअड्डों में किसी एक में बोर्डिंग के लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं तो टर्मिनलों में उड़ान सूचना स्क्रीन की जांच जरूर कर लें। हालांकि यह व्यवधान हमारे नियंत्रण से बाहर है। हम आज आपकी यात्रा योजनाओं में आए व्यवधान के लिए ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं।
ब्रिटेन हवाई क्षेत्र तकनीक खराबी
इस व्यवधान में फंसे ब्रिटेन के प्रसारक गैबी लोगन ने ट्वीट किया है कि बुडापेस्ट हवाई अड्डे के रनवे पर एक विमान में हूं। घर से लगभग तीन सप्ताह दूर रहने के बाद मैं परिवार से मिलने से घंटों की दूरी पर हूं। अभी बताया गया है कि ब्रिटेन का हवाई क्षेत्र तकनीक खराबी के कारण बंद है। हम यहां 12 घंटे तक रह सकते हैं। हम विमान में बैठते हैं और इंतजार करते हैं।

