मेरठ। आज हिंदू महासभा ने नाथूराम गोडसे की 122 वीं जयंती अपने कार्यायल पर धूमधाम से मनाई। इस दौरान हिंदू महासभा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हवन यज्ञ इत्यादी करके नाथूराम गोडसे और नाना आप्टे की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। हवन पूजा अनुष्ठान कर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंडित अशोक शर्मा ने कार्यालय परिसर में स्थापित नाथूराम गोडसे एवं नारायण नाना आप्टे की विश्व की सर्वप्रथम प्रतिमाओं पर पुष्पमाला अर्पण कर तिलक किया। इसके बाद कार्यालय परिसर के आसपास मिष्ठान का प्रसाद वितरण किया।
Also Read : Meat Mafia Yakub Qureshi: मीट माफिया याकूब कुरैशी की संपत्ति कुर्की का काउंटडाउन शुरू
पंडित अशोक शर्मा के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं ने नाथूराम गोडसे के जीवन चरित्र का स्मरण किया और शपथ ली कि जब तक संपूर्ण भारतवर्ष से हिंदू विरोधी दासता से मुक्त नहीं कर लेते वो लोग शांत नहीं बैठेंगे। हिंदू महासभा प्रवक्ता एवं जिलााध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने आज देश के प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखकर क्रांतिधरा मेरठ का नाम नाथूराम गोडसे करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नाथूराम गोडसे और उनके परिवार के लोगों का मेरठ से गहरा नाता था।
नाथूराम गोडसे के भाई गोपाल गोडसे 1989 में मेरठ से चुनाव लड़ चुके हैं। इसी के साथ समय-समय पर नाथूराम गोडसे और उनके परिवार के लोग मेरठ आते रहे हैं। पंडित अशोक शर्मा और अभिषेक अग्रवाल ने ने बताया कि आज देश भर में 122 स्थानों पर नाथूराम गोडसे जयंती मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज देश की सेनाएं भारत के दुश्मनों का हिंदू विरोधी ताकतों का राष्ट्र के विरोधियों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
आज के इस मौके पर समस्त भारत वासियों से निवेदन करते हैं कि हिंदू जाति को कम से कम श्रीनारायण नाना आप्टे और नाथूराम गोडसे का स्मरण जरूर करना चाहिए। क्योंकि इन्हीं महापुरुषों कारण हम हिंदू अपना सीना चौड़ा कर अपना सर उठा कर भारतवर्ष में आगे चलते हैं।

