Site icon Buziness Bytes Hindi

मंगल गृह पर नासा भेजेगा मेरठ की नन्ही पर्यावरणविद् का नाम


मंगल गृह पर नासा भेजेगा मेरठ की नन्ही पर्यावरणविद् का नाम

मेरठ की नन्ही ईहा दीक्षित ने वह कारनामा कर दिखाया जो आठ वर्ष की मासूम उम्र में कोई सोच भी नहीं सकता, मासूम ईहा ने इतनी छोटी सी उम्र में 12,000 से अधिक पौधे लगाने का रिकॉर्ड बना चुकीं हैं और उनके इसी कारनामे को देखते हुए अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा उन्हें ऐसा सम्मान देने जा रही है जिसे बड़ी बड़ी हस्तियां पाने का सपना ही देख सकती हैं|

मंगल ग्रह पर चिप के जरिए नासा भेजेगा नाम
जी हाँ! अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने जुलाई 2026 में अपने मंगल मिशन पर रोवर की मदद से कुछ नामों को भेजने का निर्णय लिया है और इस सूची में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता आठ वर्षीय ईहा दीक्षित का नाम भी शामिल है| 12,000 से अधिक पौधे लगाने का रिकॉर्ड बना चुकीं आठ वर्षीय ईहा दीक्षित का नाम वर्ष 2026 में नासा मंगल ग्रह पर एक चिप के जरिए भेजेगा

रिकॉर्डवीर हैं ईहा
मेऱठ की इस नन्हीं परी की तारीफ देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री सहित कई मंत्री और बॉलीवुड की हस्तियां कर चुकी हैं. वर्ष 2017 में पांच वर्ष की उम्र में ईहा ने 1008 पौधे लगाए थे. इससे उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था. 2018 में 2500 पौधे लगाने पर उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ था. इसी साल उसे राष्ट्रीय बालवीर पुरस्कार से नवाजा गया था|

पीएम मोदी से ली थी प्रेरणा
ईहा का कहना है कि मात्र साढ़े चार वर्ष की आयु में उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर पौधे रोपने का अभियान शुरू किया था. पिछले 145 हफ्तों से लगातार वो पौधे रोपित कर रही हैं, इस तरह वो अब तक 12 हजार पौधे लगा चुकी है|

जीत चुकी हैं 90 अवार्ड
आठ वर्ष की उम्र में ईहा ग्रीन पीस अवार्ड सहित 92 अवार्ड जीत चुकी है, और अब तक उसका नाम मंगल ग्रह पर भी गूंजेगा. वर्ष 2019 में ईहा को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से नवाजा गया था. राष्ट्रपति ने तब ईहा को सम्मानित किया था, उन्हें सबसे कम उम्र का पर्यावरणविद् बताया गया था|

नासा से आ गया है बोर्डिंग पास
ईहा की उपलब्धियों पर उनके परिवार के सात साथ पूरा देश, पूरा प्रदेश और पूरा मेरठ जिला गर्व महसूस करता रहा है. ईहा के पिता कुलदीप शर्मा ने बताया कि नासा की तरफ से ईहा दीक्षित के नाम का बोर्डिंग पास वर्ष 2026 के लिए आ गया है|

Exit mobile version