न्यूयार्क। नासा ने ब्लैक होल की आवाज को जारी किया है। जो बेहद ही विचित्र और भयावह आवाज है। यह आवाज वैसी है जैसी हॉलीवुड फिल्म के अंत में सुनाई देती हैं। यह आवाज भूतिया फिल्म के साउंडट्रैक जैसी बताई जा रही है। नासा के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से 20 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर मौजूद ब्लैक होल की आवाज को रिकॉर्ड किया। नासा ने बताया कि यह ब्लैक होल पर्सियस गैलेक्सी क्लस्टर में है। यह आकाशगंगा अपने आप में 1ः1 करोड़ प्रकाश वर्ष चौड़ी है। जिसमें गर्म गैसों के कई ग्रुप हैं। यह अपने आप में गैसों का बादल है। नासा ने ट्वीट किया है कि यह धारणा गलत थी कि अंतरिक्ष में कोई ध्वनि नहीं होती। क्योंकि आकाशगंगा खाली है। इससे ध्वनि तरंगों को यात्रा करने का रास्ता नहीं मिलता। एक आकाश गंगा क्लस्टर में इतनी गैस है कि हमने वास्तविक ध्वनि का पता लगाया है। यहां एक ब्लैक होल की एंप्लीफाइड और अन्य डाटा के साथ मिलाकर बनाई ध्वनि है। ये आवाज एक कंपन है। जिसको सुनने पर बेहद डरावनापन महसूस होता है। हालांकि कुछ लोगों को इसमें ओम की ध्वनि सुनाई देने की बात कही जा रही है।
नासा की ओर से जारी किए ब्लैक होल की आवाज में लोगों को ओम सुनाई देने की बात कहते हुए रिटवीट किया गया है। कई लोगों ने नासा के इस वीडियो को रीट्वीट कर लिखा कि अंतरिक्ष में ओम की आवाज गूंज रही है। ओम शाश्वत ध्वनि है। जो कि ब्रह्मांड में हर जगह मौजूद है. साल 2003 में ब्लैक होल को पहली बार ध्वनि से जोड़ा गया। वैज्ञानिकों ने पाया था कि ब्लैक होल से पैदा होने वाला दबाव क्लस्टर की गर्म गैस में तरंग पैदा करने वाला है। ये आवाज इतनी कम थी कि इंसानों को सुनाई नहीं देती थी। खगोलीय डेटा का सोनिफिकेशन करके वैज्ञानिकों ने अब इसको बदल दिया है।

