Site icon Buziness Bytes Hindi

Pm Modi Himachal Visit Live: पीएम मोदी ने ऊना रेलवे स्‍टेशन से वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Pm Modi Himachal Visit Live:

#image_title

ऊना। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गुरुवार को नौ दिन के भीतर दूसरी बार हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्‍ली की पूर्व सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हिमाचल की संसद की सीटों पर आंक कर तवज्‍जो नहीं दी गई। पीएम ने कहा यह शुरुआत है, डबल इंजन सरकार कई लाभ प्रदान करने आई हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने ऊना रेलवे स्‍टेशन से वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। देश में चौथी वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन शुरू हुई है। पीएम ने बल्‍क ड्रग पार्क व आइआइआइटी परिसर का शुभारंभ किया। पीएम मोदी ऊना के बाद चंबा पहुंचे हैं। यहां चौगान में रैली को संबोधित करेंगे। चंबा में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तीसरे चरण का भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा दो विद्युत प्रोजेक्‍ट की आधारशिला पीएम मोदी रखेंगे।

पीएम मोदी ने मंच से भारत माता का नारा लगवाया। चंबयाली में संबोधन शुरू करते हुए कहा कि मैं चम्बे पूजी के बड़ा खुश हूं। यानी कि मैं चंबा में पहुंचकर बहुत खुश हूं। पीएम मोदी ने दी तीन परियोजनाओं की सौगात दी है। इनमें पीएम मोदी ने दो पनविद्युत प्रोजेक्टों का शिलान्यास भी किया। हिमाचल के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के शुभारंभ किया। 3200 करोड़ खर्च कर 3125 किलोमीटर सड़कों का सुधार किया जाएगा।

इस दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि मोदी पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्हें हिमाचल के बारे में बताने की जरूरत नहीं। पांच साल में लगातार जनता का आशीर्वाद मिला है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रेल एक सपना था। जिसे मोदी ने साकार किया है। हिमाचल में ट्रेन लाना और चलाना बहुत बड़ा सपना है।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐतिहासिक चम्बा के चौगान में जनता की ओऱ से स्वागत करता हूं। हम सबका सौभाग्य है पीएम मोदी का स्नेह हमको मिल रहा है। उन्होंने आकांक्षी जिले का दर्जा देने के लिए आभार जताया। 1982 के बाद देश का कोई प्रधानमंत्री चंबा आया है। आपने हिमाचल को अपने दिल में रखा है। हिमाचल के पहाड़ों को सिर्फ देखा ही नहीं उतरा व चढ़ा भी है। प्रधानमंत्री मोदी ने मंच पर पहुंचकर मैदान में जुटी भारी भीड़ का सिर झुका कर अभिवादन किया। पीएम मोदी को पद्मश्री डाक्‍टर ललिता वकील ने चंबा का रुमाल भेंट किया।

Exit mobile version