Site icon Buziness Bytes Hindi

Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा पर नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ का क्रेज,बुलडोजर कांवड़ की बहार

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा को लेकर शिवभक्तों में इस बार गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों में शिव आस्था के साथ पीएम नरेंद्र मोदी और उप्र मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का क्रेज है। योगी और मोदी फोटो छपी टी-शर्ट, टोपी और कटआउट के साथ ही इस बार बुलडोजर बाबा कांवड़ भी लोगों के बीच केद्र बनी हुई है। आज 23 जुलाई को बुलडोजर कांवड़ हरिद्वार से कांवड़ जल लेकर गंतव्य के लिए रवाना होगी।  कोरोना संक्रमण काल के चलते दो साल बाद शुरू हुई कांवड़ यात्रा देशभक्ति के साथ ही भारतीय संस्कृति की छाप छोड़ रही है। कांवड़ यात्रा में अब राजनीतिक रंग भी चढ़ रहा है। यही कारण है कि इस बार उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर से प्रेरित होकर शिवभक्त बाबा बुलडोजर कांवड़ में गंगाजल लेकर आ रहे हैं। 

Read also: Dehradun To Chandigarh: दो घंटे में पूरा होगा देहरादून से चंडीगढ़ का सफर, हाइवे एलाइमेंट का काम शुरू

अलीगढ़ से कांवड़ लेने पहुंचे 20 युवाओं ने कांवड़ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को समर्पित किया। रथ पर चलने वाली कांवड़ पर भगवान भोलेनाथ की तांडव वाली प्रतिमा लगाई गई है। श्रीराम दरबार लगा है। दोनों किनारों पर मोदी—योगी के कटआउट लगाए हैं।  ओम नमो शिवाय सेवा समिति मेरठ सदर बाजार मेरठ की तरफ से बुलडोजर बाबा कांवड़ तैयार की  है। बुलडोजर कांवड़ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 15 फीट ऊंची आठ फीट चौड़ी इस बुलडोजर कांवड़ में बुलडोजर की दो आकृतियां हैं। कांवड़ को कारीगर गौरव के नेतृत्व में बनाया गया है। जबकि सागर, सोनू, रोहित और गौतम साथ में हैं। इस बुलडोजर कांवड़ को बनाने में 20 दिन का समय लगा और इसकी लागत 80 हजार रुपये आई है। आज ये कांवड़ हरिद्वार से जल लेकर मेरठ के लिए रवाना होगी।

Exit mobile version