Site icon Buziness Bytes Hindi

Narayana Hospital, गुरुग्राम की तरफ से पानीपत में Cancer OPD का आयोजन

Narayana Hospital

* पानीपत में नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम के विशेषज्ञ मरीजों की जांच व परामर्श हेतु उपस्थित रहे।

* महीने के हर शुक्रवार को नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम के विशेषज्ञ पानीपत में मिलेंगे।

पानीपत में नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम के कैंसर रोग विशेषज्ञ रोगियों के उपचार व परामर्श हेतु मिलेंगे। यदि वैश्विक स्तर पर देखा जाए तो कैंसर मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है। इसके मामले भारत में दिनों दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। भारत में होने वाले छह मुख्य कैंसर में स्तन कैंसर, मुंह का कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, फेफड़े का कैंसर, पेट का कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर शामिल हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करने व समुचित उपचार हेतु नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम की तरफ से पानीपत में कैंसर ओपीडी का आयोजन किया गया, जो हर शुक्रवार को होगा। ओपीडी में डॉ. रंदीप सिंह, डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट ऑन्कोलॉजी एवं डॉ. वीनू अग्रवाल, कंसल्टेंट, ऑन्कोलॉजी द्वारा मरीजों को जांच एवं उचित परामर्श दिया गया।

यह ओपीडी उजाला सिग्नस अस्पताल, पानीपत में हर शुक्रवार, सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे तक आयोजित होगी। इस ओपीडी में नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. रंदीप सिंह, डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. वीनू अग्रवाल, कंसल्टेंट मरीजों की जांच एवं परामर्श हेतु उपस्थित रहेगें। नारायणा हॉस्पिटल, गुरुग्राम का हमेशा प्रयास रहा है कि लोगों को समय रहते उचित परामर्श मिले ताकि एक स्वस्थ समाज का निर्माण हो पाएं।

डॉ. रंदीप सिंह, डायरेक्टर एवं सीनियर कंसल्टेंट, ऑन्कोलॉजी ने बताया कि यदि कैंसर का समय रहते डायग्नोसिस और प्रारंभिक चरण में ही उपचार शुरू कर दिया जाएं तो मरीज को जल्द से जल्द कैंसर मुक्त किया जा सकता है। इससे बचने के लिए आपको अपना इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने के साथ कई सावधानियों का भी ध्यान रखना होगा जैसे नियमित व्यायाम करें, शराब से दूर रहें और धूम्रपान न करें , हरी सब्जियों, फलों के साथ प्रोटीन युक्त आहार का सेवन जरूर करें।

डॉ. वीनू अग्रवाल, कंसल्टेंट, ऑन्कोलॉजी ने बताया कि इलाज से बेहतर बचाव है और उसके लिए आपको समय-समय पर अपनी जांच करवानी चाहिए, खुद को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम, पौष्टिक आहार और व्यवस्थित जीवन शैली को अपनाना चाहिए। इम्यून सिस्टम को प्राकृतिक रूप से मजबूत रखने के साथ आपको कैंसर के संक्रमण के लक्षणों पर भी ध्यान रखना चाहिए और यदि बुखार, उल्टी, खांसी, शरीर के किसी अंग में ब्लीडिंग या सूजन जैसे लक्षण लगातार बने हुए हैं तो तुरंत उपचार के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

Exit mobile version