Site icon Buziness Bytes Hindi

सैफोलॉजिस्ट बने नाना पाटेकर, भाजपा को दीं 375 सीटें

psephologist

नाना पाटेकर का नाम भारतीय सिनेमा में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है, उनकी बातों को सुना जाता है, उन्हें भारतीय फिल्म इंडस्ट्री का लिविंग लीजेंड भी कहा जाता है. आम तौर पर देश की राजनीति से हमेशा अपने को अलग रखने वाले नाना पाटेकर पिछले कुछ महीनों से ऐसे बयान दे रहे हैं जिनमें राजनीति पूरी तरह झलकती है. अब उन्होंने एक ताज़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने भविष्यवाणी की है कि 2024 में किसकी सरकार बनेगी, कौन पीएम बनेगा और सत्तारूढ़ पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी।

जी हाँ नाना पाटेकर के मुताबिक नरेंद्र मोदी एकबार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे, भाजपा प्रचंड बहुमत हासिल करेगी, उसे 375 तक सीटें हासिल होंगी। दरअसल नाना पाटेकर से एक इंटरव्यू में जब आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर प्रधानमंत्री मोदी का पक्ष लेते हुए कहा कि वो बहुत अच्छा काम कर रहे हैं इसलिए वो तीसरी बार भी प्रधानमंत्री बनेंगे। नाना पाटेकर ने कहा कि देश में मोदी जी का कोई विकल्प है ही नहीं। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को अगले आम चुनाव में 350-375 तक सीटें हासिल होंगी। नाना पाटेकर के दिए सीटों के आंकड़े से ऐसा लगता है कि देश की राजनीति पर काफी गहरी नज़र रखते हैं, वरना आम चुनाव से इतना पहले सीटों का आंकलन कोई सैफोलॉजिस्ट भी नहीं लगा सकता।

नाना पाटेकर के इस भाजपा और मोदी प्रेम के बारे में पहले से ही बातें चल रही हैं , लोगों का कहना कि जल्द ही नाना पाटेकर पुरुस्कृत होने वाले हैं. वैसे फिल्मों की बात करें तो उनकी पिछली कई फिल्में उसी बैनर से आयी हैं जिन्हें मोदी जी का कट्टर समर्थक कहा जाता है. ‘कश्मीर फाइल्स’ के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री के साथ उनकी फिल्म वैक्सीन वार आयी जो बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गयी।

Exit mobile version