Dehradun Literature Festival के पहला दिन मालिनी अवस्थी और तुषार कपूर के नाम

फीचर्डDehradun Literature Festival के पहला दिन मालिनी अवस्थी और तुषार कपूर के...

Date:


Dehradun Literature Festival के पहला दिन मालिनी अवस्थी और तुषार कपूर के नाम

देहरादून। देहरादून लिटरेचर फेस्टिवल (Dehradun Literature Festival) का तीन दिवसीय कार्यक्रम शनिवार रात से शुरू हो गया। फेस्टिवल के पहले दिन साहित्य,सिनेमा और कला क्षेत्र के दिग्गजों ने भाग लिया। जिसमें पद्मश्री से सम्मानित लोकगायिका मालिनी अवस्थी के अलावा फिल्म अभिनेता तुषार कपूर भी कार्यक्रम का हिस्सा रहे। मुख्य आकर्षण लोक गायकी और संगीत पर मालिनी अवस्थी ने विस्तार से चर्चा की और उसके आयामों के बारे में जानकारी दी।

Read also: Breaking News: देहरादून से दिल्ली जाना होगा महंगा,टोल पर देना होगा बढ़ा टैक्स

फेस्टिवल का उद्धाटन कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और अभिनेता तुषार कपूर ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। फिल्म अभिनेता तुषार कपूर ने कहा कि लिटरेचर फेस्टिवल देहरादून की पहचान बन गया है। इस फेस्टिवल में प्रत्येक साल साहित्य, कला, सिनेमा से जुड़े लोग अपने क्षेत्र के विषयों पर चर्चा में भाग लेते हैं।

Read also: अब हम लौटने लगे हैं अपनी जड़ों की ओर : मालिनी अवस्थी

अभिनेता तुषार कपूर ने अपनी किताब बैचलर डैड के संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। अंतिम सत्र में लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी ने लोक संगीत के बारे में वरुण गुप्ता से बात की। पूर्व आईपीएस अशोक लाल की कला प्रदर्शनी कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रही। आज दूसरे दिन कई सत्र आयोजित होंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related