खबर आ रही है कि सुपरस्टार शाहिद कपूर एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं जोकि सुजॉय घोष बना रहे हैँ। हालांकि खबर है कि इस फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं किया गया है। कुछ समय पहले भी खबर आई थी कि शाहिद को इस अनटाइटल्ड फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी।
अब इस फिल्म की लीडिंग लेडी को लेकर खबर सामने आई है। पता चला है कि शाहिद कपूर के साथ इस फिल्म में तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैँ। इसके पहले वो बुलबुल, पोस्टर बॉय और मॉम जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं हैं। पहली बार वो शाहिद कपूर के साथ किसी फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैँ।
Read also: मड बाथ की फोटो शेयर कर उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
बात करें शाहिद कपूर की तो इस समय वो फिल्म जर्सी को लेकर काफी बिजी हैं। ये फिल्म भी साउथ की एक फिल्म का रीमेक है जिसका नाम जर्सी ही है। शाहिद कपूर एक शानदार अभिनेता हैं और सोशल म़ीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं।

