अगले छह साल में नाल्को करेगी 30 हजार करोड़ का निवेश

बिज़नेसअगले छह साल में नाल्को करेगी 30 हजार करोड़ का निवेश

Date:


अगले छह साल में नाल्को करेगी 30 हजार करोड़ का निवेश

नयी दिल्ली: केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज कहा कि नेशनल एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) कारोबार विस्तार की योजनाओं पर वर्ष 2027-28 तक 30 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

श्री जोशी ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित नाल्को के मुख्यालय में कंपनी के 41वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित निवेश राशि में करीब 7,000 करोड़ रुपये पांचवीं स्ट्रीम रिफाइनरी, पोट्टंगी बॉक्साइट खदानों तथा साउथ ब्लॉक और उत्कल डी और ई कोयला खदानों से बॉक्साइट ढुलाई की परिवहन प्रणाली पर खर्च किये जायेंगे।

इसके अतिरिक्त 22 हजार करोड़ रुपये प्रगालकों, बिजली संयंत्रों के विस्तार और अंगुल जिले में कंपनी के प्रगालक संयंत्र के विस्तार पर खर्च किये जायेंगे। ओडिशा के अंगुल जिले में कंपनी के प्रगालक संयंत्र में 1,400 मेगावाट क्षमता का बिजली संयंत्र स्थापित किया जायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

BSP से बाहर हुए आकाश आनंद, मायावती ने कहा- पार्टी से पूरी तरह मुक्त किया

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...