यूएस ओपन में नागल की एंट्री

स्पोर्ट्सयूएस ओपन में नागल की एंट्री

Date:


यूएस ओपन में नागल की एंट्री

न्यूयॉर्क। राफेल नडाल कोरोना वायरस महामारी के कारण यूएस ओपन नहीं खेलेंगे जिससे रोजर फेडरर के ग्रैंडस्लैम खिताबों के रिकॉर्ड की बराबरी के लिए उन्हेंं और इंतजार करना होगा. नडाल ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी. नडाल के अलावा स्विट्जरलैंड के फेडरर भी घुटने के ऑपरेशन के कारण इस ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. पूर्व चैंपियन स्टेन वावरिंका, निक किॢगयोस, फेबियो फोगनिनी और गाएल मोंफिल्स ने भी नाम वापस लिया है. वहीं, महिला वर्ग में नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी भी नहीं खेलेंगी.

कई प्लेयर्स ने नाम वापस लिया

भारत के युवा टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को सिंगल्स में मुख्य ड्रॉ में सीधा प्रवेश मिल गया क्योंकि कई शीर्ष खिलाडिय़ों ने 31 अगस्त से शुरू हो रहे इस ग्रैंडस्लैम से अपना नाम वापस ले लिया. दुनिया के 127वें नंबर के खिलाड़ी नागल प्रवेश पाने वाले आखिरी खिलाड़ी हैं. नागल इसमें एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं जबकि प्रजनेश गुणेश्वरन चूक गए जो रैंकिंग में 132वें स्थान पर हैं. पिछले साल नागल ने पहली बार यहां खेलते हुए रोजर फेडरर के खिलाफ मुकाबले में एक सेट जीता था. वह हालांकि 6-4, 1-6, 2-6, 4-6 से हार गए थे.

हालात काफी पेचीदा हैं और कोविड-19 के मामले बढ़ते जा रहे हैं. ऐसा लगता है कि हम इस पर काबू नहीं पा सके हैं. मैं यूएस ओपन खेलना चाहता था, लेकिन इन हालात में यात्रा नहीं कर सकता.- राफेल नडाल, स्पेन

दोबारा ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करके अच्छा लगा. मैं अभी तक एक ही बार खेला हूं, लेकिन समझता हूं कि हालात इस साल पहले जैसे नहीं है. मैं चेक गणराज्य में चैलेंजर टूर्नामेंट खेलकर अमेरिका जाऊंगा.- सुमित नागल, भारत

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related