लाइफस्टाइल डेस्क। Mysore Best Places To Visit – मैसूर अपनी वास्तुकला व प्राकृतिक नजारे के लिए प्रसिद्ध है साथ ही ये जगह इतिहास प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां प्रसिद्ध किले और रंगबिरंगे बाजार में घूमने का अलग ही मजा है। तो चलिए यहां की बेस्ट जगहों के बारे में जानते है।
मैसूर पैलेस

मैसूर पैलेस प्रमुख पर्यटक स्थल में से एक है, यहां की खूबसूरत वास्तुकला सबको अपनी ओर आकर्षित करती है। ऐसा माना जाता है की ये आगरा के ताजमहल के बाद ये खूबसूरत इमारत है। इसके अलावा, यहां होने वाला लाइट शो पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है।
Read also: Travel Tips Summer: गर्मियों में बना रहे है घूमने का प्लान तो बैग में जरूर रखे ये सामान!!
सेंट फिलोमेना चर्च

सेंट फिलोमेना चर्च एशिया का दूसरे सबसे ऊंचा चर्च है, ये कैथोलिक संत और रोमन कैथोलिक की याद में बनाया गया है। ये एक ऐतिहासिक जगह है, शाम के समय ये चर्च और भी खूबसूरत दिखता है।
वृंदावन गार्डन

वृंदावन गार्डन सागर बांध के नीचे बना हुआ है, ये खूबसूरत गार्डन 150 एकड़ में फैला हुआ है। बता दे, यहां एक बोटैनिकल गार्डन भी है और यहां कई आकार और डिजाइन के फव्वारे भी हैं। इसके अलावा, यहां म्यूजिकल फाउंटेन शो भी आयोजित किया जाता है।
त्रिनेश्वरस्वामी मंदिर

त्रिनेश्वरस्वामी मंदिर मैसूर में एक प्राचीन मंदिर है, ये तीन आंखों वाले भगवान शिव को समर्पित है। इसकी वास्तुकला देख सब हैरान हो जाता है, अगर आप यहां जाए तो इस त्रिनेश्वरस्वामी मंदिर जरूर जाएं।
Read also: IRCTC Tour Package: कम पैसों में करे दक्षिण भारत की सैर, जाने कैसे?
जगनमोहन पैलेस

जगनमोहन पैलेस एक शानदार इमारत है, इसके साथ एक शानदार इतिहास जुड़ा हुआ है। बता दे, इस पैलेस के अंदर गैलरी स्थित है, जो की दक्षिणी भारत में सबसे बड़े कलाकृतियों के संग्रह में से एक है।

