Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरे परिवार ने भी दिया है देश के लिये बलिदानः राहुल गांधी


मेरे परिवार ने भी दिया है देश के लिये बलिदानः राहुल गांधी

देहरादून। उत्तराखंड के शहीदों के परिवारों की तरह मेरे परिवार में भी देश के लिए बलिदान दिया है। उत्तराखंड के साथ मेरा नाता शहादत का है। आज उत्तराखंड में पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए कहा की उन्होंने देश के लिए 32 गोलियां खाएं खाईं थीं। लेकिन आज 1971 की युद्ध की वर्षगांठ पर दिल्ली में हुए कार्यक्रम में इंदिरा गांधी जी का नाम तक नहीं लिया गया। भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि जिन परिवारों ने देश के लिए कोई बलिदान नहीं दिया वह शहादत का महत्व नहीं जान सकते।

Read also: सदन को अपमानित कर रहे हैं राहुल गांधी – केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

देहरादून के परेड ग्राउंड में विजय सम्मान रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने 1971 के युद्ध में शहीद हुए देश के जवानों को श्रद्धांजलि दी। 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ हुए युद्ध में मात्र 13 दिन में विजय प्राप्त करने का कारण राहुल गांधी ने भारत की एकजुटता बताई। राहुल गांधी ने कहा कि आमतौर पर कोई भी युद्ध 6 महीने या साल भर के लिए लड़ा जाता है मगर हिंदुस्तानी जांबाजों ने सिर्फ 13 दिन में पाकिस्तानी सेना को सिर झुकाने पर मजबूर कर दिया था।

Read also: राहुल गांधी ने मृतक किसानों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की

भाजपा पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज आपस में लड़ा कर लोगों को कमजोर किया जा रहा है। पूरी सरकार सिर्फ दो-तीन पूंजीपतियों के लिए चलाई जा रही है। तीनों कृषि काले कानून किसानों की मदद करने के लिए नहीं बल्कि किसानों को खत्म करने के लिए बनाए गए थे।

Exit mobile version