Site icon Buziness Bytes Hindi

मेरा भाई हिन्दुओं का अपमान कभी कर ही नहीं सकता, राहुल के बचाव में सामने आई बहन

priyanka gandhi

सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संविधान के बहाने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. इस दौरान राहुल गांधी ने ऐसा बयान दिया जिससे बवाल मच गया. राहुल के बयान पर पूरी सत्ताधारी पार्टी भड़क गई, यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री मोदी ने खड़े होकर विरोध जताया और कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर मामला है. जिस पर राहुल गांधी ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा कि पीएम मोदी पूरे हिंदू समाज के नहीं हैं, उनके पास हिंदू समाज का ठेका नहीं है.

राहुल के इस बयान के बाद खूब हंगामा हुआ, वहीं संसद के बाहर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि मेरा भाई कभी हिंदुओं का अपमान नहीं कर सकता, उसने साफ तौर पर बीजेपी के बारे में, बीजेपी के नेताओं के बारे में बोला है. आपको बता दें कि राहुल गांधी ने आज संसद में कहा कि शिवजी कहते हैं- डरो मत, दूसरों को मत डराओ और त्रिशूल को जमीन में गाड़ दिया. वहीं दूसरी तरफ खुद को हिंदू कहने वाले 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा और नफरत-नफरत-नफरत करते हैं. राहुल ने कहा, आप बिल्कुल भी हिंदू नहीं हैं.

राहुल के इस बयान पर सदन में हंगामा शुरू हो गया और प्रधानमंत्री मोदी भी विरोध में खड़े हो गए और कहा कि विपक्ष के नेता का पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर मामला है, राहुल के भाषण के दौरान प्रधानमंत्री दो बार खड़े हुए जिससे साबित होता है कि राहुल गांधी के भाषण से प्रधानमंत्री समेत पूरी भाजपा काफी परेशान नजर आई.

Exit mobile version