Site icon Buziness Bytes Hindi

सत्ता में आने पर MVA कल्याणकारी योजनाओं को वापस नहीं ले सकता: शिंदे

shinde

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कहा कि विपक्ष की मंशा सत्ता में आने के बाद कल्याणकारी योजनाओं को वापस लेने की है लेकिन कोई भी उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई सभी कल्याणकारी योजनाओं को वापस नहीं ले सकता योजनाएं जारी रहेंगी। महाराष्ट्र की 288 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 23 नवंबर को होगी।

एकनाथ शिंदे ने इस साल की दिवाली को खास बताते हुए कहा कि इस साल बेटियों, युवाओं और किसानों को कई योजनाएं मिली हैं।” उन्होंने कहा, “हम आज दिवाली मना रहे हैं। यह हमारा त्योहार है, इसे आगे बढ़ाना हमारा कर्तव्य है। जब हमारी सरकार आई, तो हमने फिर से त्योहार मनाना शुरू कर दिया।” एकनाथ शिंदे महायुति गठबंधन के बैनर तले विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे हैं। उनका मुकाबला विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) से है, जिसमें कांग्रेस, एनसीपी (शरद पवार) और शिवसेना (उद्धव ठाकरे) शामिल हैं।

इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एससीपी) के प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि एमवीए के सहयोगी जल्द ही उन सीटों पर समाधान खोजने के लिए बैठेंगे, जहां एमवीए से एक से अधिक नामांकन भरे जा रहे हैं। एमवीए गठबंधन के भीतर दोस्ताना मुकाबले की अटकलों के जवाब में शरद पवार ने कहा, “मेरे पास इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, क्योंकि मैं इन सभी बातचीत का हिस्सा नहीं हूं। हमारे अन्य नेता इस पर विचार कर रहे हैं, लेकिन मुझे पता है कि कुछ 10-12 सीटें ऐसी हैं, जहां गठबंधन से दो नामांकन भरे जा रहे हैं… अगले दो-तीन दिनों में हम इसका समाधान खोजने के लिए एक साथ बैठेंगे।”

Exit mobile version