Site icon Buziness Bytes Hindi

Rape in Noida: बिहार की महिला को प्रेमजाल में फंसाकर नोएडा में किया दुष्कर्म

rape news

नोएडा। बिहार में नौकरी कर रहे मुजफ्फरनगर के युवक ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाकर नोएडा में दुष्कर्म किया। पीड़ित महिला ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व उसके पिता और परिवार की अन्य महिलाओं के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया।


ये है पूरा मामला

मुजफ्फरनगर जिले के थाना चरथावल प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के कसौली गांव के रहने वाला सतवीर तीन साल पहले बिहार के दरभंगा में नौकरी करने गया था। जहां पर उसने एक महिला से प्रेम प्रसंग स्थापित कर लिए। लॉकडाउन के दौरान आरोपी महिला को अपने साथ लेकर नोएडा आ गया और वहीं पर रहने लगा। कुछ समय बाद युवक अपने घर आ गया। पिछले काफी समय से वह वापस नहीं गया। युवक को तलाशते हुए महिला उसके गांव कसोली पहुंची। उसने युवक पर शादी के लिए दबाव बनाया।

युवक ने उसके साथ शादी से मना कर दिया। बताया गया कि वह पहले से शादीशुदा है। इसी के कारण युवक की पत्नी मायके चली गई। पीड़ित महिला ने आरोपी सतवीर के खिलाफ दुष्कर्म और उसके पिता व दो अन्य महिलाओं के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया। महिला ने आरोपी सतवीर पर चार लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाया। पीड़िता को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। आज मंगलवार को पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

Exit mobile version