Site icon Buziness Bytes Hindi

मुजफ्फरनगर : खालापार मे सर्वे करने पहुची टीम


मुजफ्फरनगर : खालापार मे सर्वे करने पहुची टीम

मुजफ्फरनगर। करोना जैसी महामारी की चेन तोड़ने के लिए जनपद मुजफ्फरनगर की डीएम व एसएसपी के आव्हान पर घर-घर चलाए जा रहे सर्वे अभियान की टीम रविवार को खालापार क्षेत्र पहुंची जहां पर टीम ने घर घर जाकर सभी सदस्यों के स्वास्थ्य की स्थिति जानी और सभी का टेंपरेचर को चेक किया । खालापार क्षेत्र में टीम के सहयोग के लिए लोग भी घरो से बाहर आकर लोगो का सहयोग भी टीम के साथ दिखाई दिया।

मुजफ्फरनगर खालापार घर-घर चलाए जा रहे सर्वे अभियान

खालापार पुलिस चौकी क्षेत्र में टीम ने सर्वे किया इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम टंकी चौक पर खड़ी रही साथ ही पुलिस के गशत भी क्षेत्र में लगते हुए दिखाई दिए। खालापार क्षेत्र में बीते 2 दिन से सर्वे का कार्य चल रहा है खालापार क्षेत्र से ही विकास भवन में काम करने वाले एक बाबू कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद से यहां पर करोना पॉजिटिव की संख्या 13 हो गई थी हालांकि सभी लोग ठीक हो कर वापस आ चुके हैं लेकिन बीते 2 हफ्ते से मुजफ्फरनगर में करोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं जिसकी चेन तोड़ने के लिए अब गली-गली सर्वे हो रहा है और साथ ही सर्वे टीम के साथ पुलिस बल का प्रयोग भी दिखाई दे रहा है यानी जहां पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम सर्वे कर रही है वहां पुलिस के गश्त देखे जा सकते हैं।

Exit mobile version