Site icon Buziness Bytes Hindi

SSB soldier death in Assam :मुजफ्फरनगर निवासी SSB के जवान की असम के कोकराझार में मौत, परिजनों में मचा कोहराम

 मुज़फ्फरनगर।  थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी कृष्णा पुरी निवासी एसएसबी के जवान अंकित बालियान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। अंकित बालियान की तैनाती असम के कोकराझार में थे । अंकित बालियान की मौत की जानकारी जैसे ही मौत की खबर परिजनों को हुई तो परिवार में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में जवान अंकित के शहीद होने की खबर पूरे जनपद भर में फैल गई जिसके बाद अंकित बालियान के घर लोगों का जमावड़ा लग गया। 

Also Read : रामराज्य कोई धार्मिक व्यवस्था नहीं: CM Yogi

जनपद मुज़फ्फरनगर के थाना नगर कोतवाली क्षेत्र के  दक्षिणी कृष्णापुरी निवासी व नगर पालिका परिषद मुज़फ्फरनगर के पूर्व सभासद प्रमोद बालियान के 30 वर्षीय पुत्र अंकित बालियान की असम के कोकराझार जिले में भारत- भूटान सीमा पर एसएसबी में जवान के पद पर तैनाती थी।

जवान अंकित के भाई  मनीष के के अनुसार अंकित बालियान की बटालियन से देर शाम परिवार को ये जानकारी दी गई थी की एक हमले में अंकित को गोली लगी है जिसे अस्पताल ले जाया जा रहा है जिसके बाद अस्पताल में उपचार के दौरान जवान अंकित की दुःखद मौत हो गई थी। अंकित की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों तक पहुंचने परिवार में कोहराम मच गया। अंकित के पिता प्रमोद और भाई व पत्नी बच्चो सहित सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

अंकित का पिता रोते-रोते कहता रहा कि मेरा सब कुछ लुट गया सब कुछ खत्म हो गया । जवान अंकित के भाई मनीष चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया की शहीद जवान अंकित ने 1 अप्रैल 2013 में जवान के पद पर एसएसबी में ज्वाइनिंग की थी। कई जगह पोस्टिंग के बाद अब जवान अंकित असम के कोकराझार में तैनात था। जिसकी रात मौत की सूचना आई है। शहीद जवान अंकित चौधरी अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गया है। जिसमें एक बेटी 6 साल की तो दूसरी बेटी डेढ़ साल की बताई जा रही है।

Also Read : Jammu and Kashmir को विकास की सौगात देकर बोले PM Modi, ‘घाटी में लोकतंत्र जमीनी स्तर पर’

Exit mobile version