Muzaffarnagar Corona Update : बीजेपी जिलाध्यक्ष सहित 37 कोरोना पॉजिटिव

मेरठ रीजनMuzaffarnagar Corona Update : बीजेपी जिलाध्यक्ष सहित 37 कोरोना पॉजिटिव

Date:


Muzaffarnagar Corona Update : बीजेपी जिलाध्यक्ष सहित 37 कोरोना पॉजिटिव

मुजफ्फरनगर। कोरोना महामारी का प्रकोप निरंतर बढ़ता ही नजर आ रहा है। रविवार को उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ्फरनगर में भी 799 सैम्पलों की रिपोर्ट सामने आई है। जिसमे 37 नये कोरोना पॉजिटिव मामले पाये गए है।

इसमें मुजफ्फरनगर से बीजेपी के जिला अध्यक्ष भी शामिल है। दरअसल मामूली बीमारी के चलते बीजेपी जिलाध्यक्ष ने अपना कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।

रिपोर्ट के बारे में जानकारी देते हुए एडीएम फाइनेंश आलोक कुमार ने बताया कि आज 799 सैम्पलों की रिपोर्ट आई है। जिसमे 37 नये पॉजिटिव केस सामने आये है। जिसमे से 17 जिला जेल ,10 चरथावल ,1 मोरना , 3 बुढ़ाना और 6 सिटी से है।

जबकि आज 25 मरीज सही हुए है। आज की रिपोर्ट में बीजेपी के जिला अध्यक्ष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिन्हे उपचार के लिए मेरठ में भर्ती कराया गया हैं। बीजेपी जिलाध्यक्ष के परिवार और इनके संपर्क में आये बाहरी लोगो को भी चिन्हित किया जा रहा है। इन सभी के सैम्पल लेकर जाँच के लिए भेजे जायेगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...