मुजफ्फरनगर बर्ड फ्लू की पुष्टि, प्रशासन सतर्क

मेरठ रीजनमुजफ्फरनगर बर्ड फ्लू की पुष्टि, प्रशासन सतर्क

Date:


मुजफ्फरनगर बर्ड फ्लू की पुष्टि, प्रशासन सतर्क

गुरुवार को मीरापुर क्षेत्र में हुई थी दर्जनों पक्षियों की मौत
कौओं के सैंपल की जांच में हुई बर्ड फ्लू की पुष्टि

मुजफ्फनगर। उत्तर प्रदेश के के मुजफ्फनगर के मीरापुर क्षेत्र में गुरूवार को दर्जनों पक्षियों की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मृत पक्षियों के सेंपल लेकर जांच के लिये भेजे गये थे। शुक्रवार को मिली रिपोर्ट में कौओं के सैंपल की जांच में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। लोगों को बर्ड फ्लू के प्रति जागरूक करने के साथ इससे बचाव के उपाय भी बताये जा रहे हैं।

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर में मीरापुर क्षेत्र के गांव कुतुबपुर में करीबन एक दर्जन कौवों की मौत होने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौैल बन गया था। सूचना मिलने पर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर पहुुंच कर जांच की थी। मृत पक्षियों के सेंपल लेकर उनके शवों को दफना दिया गया था। सेंपलों को भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजा गया था। जहां से शुक्रवार को दी गयी रिपोर्ट में कौओं के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि की गयी हैै।

रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के साथ वन विभाग भी सर्तक हो गया है। लोगों को पाॅल्ट्री फार्म पर खुले में दाना-पानी न रखने के लिये कहा जा रहा है। क्योंकि आशंका इस बात की है कि कहीं संक्रमित कौवे खाने की तलाश में पाॅल्ट्री फार्म पहुंच कर मुर्गियांें में बर्ड फ्लू का संक्रमण फैला सकते हैं। वहीं लोगों को बर्ड फ्लू के लक्षण, उससे स्वास्थ पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव और इससे बचने के उपायों के बारे में बताया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...