क्रिकेट के महासमर इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का आगाज 9 अप्रैल से होने वाला है और इस बीच सभी विदेशी खिलाड़ी अपनी-अपनी फ्रैंचाइजी के साथ जुड़ते नजर आ रहे हैं। राजस्थान की टीम को भले ही सीजन की शुरुआत से पहले जोफ्रा आर्चर के रूप में बड़ा झटका लगा हो लेकिन अब टीम के साथ बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान भी जुड़ चुके हैं जो कि आज ही भारत पहुंचे हैं।
मुस्तफिजुर रहमान के लिये इस सीजन जोफ्रा आर्चर की अनुपस्थिति में टीम की तेज कमान हो सकती है और उन्हें इसे लेकर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। राजस्थान की टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बात की जानकारी देते हुए कहा उनके भारत पहुंचने की पुष्टि की है।
गौरतलब है कि मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल में खेलने को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ था, जिन्हें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से एनओसी मिलने में दिक्कत आ रही थी, हालांकि अंत में उन्हें यह दे दी गई और अब वो राजस्थान रॉयल्स के लिये अपना पहला आईपीएल सीजन खेलते नजर आयेंगे।
आपको बता दें कि मुस्तफिजुर रहमान इससे पहले मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के लिये भी खेल चुके हैं। 2016 में हैदराबाद के लिये उनका सीजन काफी दमदार था, जबकि राजस्थान की टीम के लिये पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा और वो सीजन की सबसे निचली टीम बनी थी। जोफ्रा आर्चर राजस्थान के लिये पहले 4 मैचों में नदारद रहने वाले हैं, उनके कोहनी की सर्जरी हुई है।

