Site icon Buziness Bytes Hindi

राजस्थान के खिलाफ अगले मैच में हर हाल में जीतना होगा: मोर्गन


राजस्थान के खिलाफ अगले मैच में हर हाल में जीतना होगा: मोर्गन

दुबई: चेन्नई सुपरकिंग्स से छह विकेट से हारने के बाद कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने कहा है कि टीम के सभी खिलाड़ियों ने अच्छा खेला और पिछले मैचों की तुलना में बल्लेबाजी अच्छी रही। लेकिन अब टीम को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अगले मैच में हर हाल में जीतना होगा।

कोलकाता ने पांच विकेट पर 172 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया था। लेकिन चेन्नई ने 20 ओवर में चार विकेट पर 178 रन बनाकर रोमांचक जीत हासिल की। कोलकाता के पास जीतने का अच्छा मौका था लेकिन आखिरी दो ओवरों में मैच उसके हाथ से निकल गया। रवींद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में कमलेश नागरकोटी की अंतिम दो गेंदों पर लगातार छक्के मारकर कोलकाता को मायूस कर दिया।

Exit mobile version