भारतीय सिनेमा में जिस तरह से एक के बाद एक ऐसी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जो कहीं न कहीं पौराणिक कथाओं पर आधारित हैं। इसमें प्रभास की ‘रामायण’ से लेकर अक्षय कुमार की ‘ओह माय गॉड 2’ और कंगना रनौत की ‘सीता’ शामिल है। इसी तरह कई ऐसी वेब सीरीज भी हैं, जिनकी कहानी पौराणिक कथाओं से जोड़कर बनाई गई है। इसका ताजा उदाहरण कुछ दिन पहले रिलीज हुई ‘असुर’ है। इसमें असुर, कलियुग, कल्कि, शैतान, भगवान विष्णु… जैसे शब्द भी सुनने को मिलेंगे। इसी को पिरोकर बनाई गई है रहस्य और रोमांच से भरपूर ये वेब सीरीज। अगर आप ऐसे और भी शो देखना चाहते हैं तो ये रिपोर्ट आपके लिए ही है.
हम आपको ऐसी वेब सीरीज के नाम बताने जा रहे हैं, जिनकी कहानी ने पौराणिक कथाओं का सहारा लिया है। इनमें ‘लीला’ से लेकर ‘सेवन’ जैसे शो शामिल हैं। तो चलिए फिर देर किस बात की, पढ़िए ऐसी वेब सीरीज की लिस्ट।
असुर
‘असुर’ एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसका पहला सीजन 2 मार्च 2020 को और दूसरा सीजन 1 जून 2023 को स्ट्रीम किया गया था। सीरीज में एक सीरियल किलर की कहानी दिखाई गई है जो खुद को असुर काली का अवतार मानता है। इस शो में बरुण सोती, अनुप्रिया गोयनका, रिद्धि डोगरा समेत कई सितारे नजर आए थे.
लीला
लीला एक डायस्टोपियन ड्रामा वेब सीरीज़ है, जिसका निर्देशन दीपा मेहता, शंकर रमन और पवन कुमार ने किया है। यह प्रयाग अकबर के 2017 के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसमें शालिनी की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी बेटी को ढूंढने की कोशिश करती है। 6 एपिसोड की ये सीरीज 14 जून 2019 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी.
घोल
यह एक रहस्यमय कैदी की कहानी है जो अपने सबसे शर्मनाक रहस्यों का खुलासा करता है। ये शो माइथोलॉजी से जुड़ा है. ये वेब सीरीज आपको चौंका देगी. इसमें राधिका आप्टे, मानव कौल और रोहित पाठक हैं। आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
सेक्रेड गेम्स
यह वेब सीरीज विक्रम चंद्रा द्वारा लिखे गए इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। इसका निर्देशन और निर्माण विक्रमादित्य मोटवाने, अनुराग कश्यप ने संयुक्त रूप से किया है। इसमें सैफ अली खान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में हैं। शो को काफी पसंद किया गया. इसमें यह भी दिखाया गया है कि कैसे साधु-योगी बनकर सच्चाई का लबादा पहनकर लोगों को बरगलाया जाता है, धर्म की आड़ में क्या-क्या नहीं होता।
आश्रम
आश्रम एक ऐसी वेब सीरीज है जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिला। इसमें बॉबी देओल ने एक पाखंडी बाबा का किरदार निभाया था जो धर्म के नाम पर तमाम गलत काम करता है। इससे पता चलता है कि अंधविश्वास कितना खतरनाक हो सकता है.
