लाइफस्टाइल डेस्क। Ishqiya Gajanan Temple – वैलेंटाइन वीक शुरु हो गया है, ऐसे में कपल्स एक साथ खूब समय बिताते है। प्रेमी जोड़ा वैलेंटाइन डे के दिन घूमने जाते है और खूब मजे करते है। ऐसे में अगर आप अपने प्यार के पलों को यादगार बनाना चाहते है तो इस खास मंदिर के दर्शन जरूर करें, क्योकि ये मंदिर प्रेमी जोड़ों के लिए बहुत खास माना जाता है। यहां ऐसा मानते है की प्रेमियों की मुरादें पूरी होती हैं, इस मंदिर का नाम इश्किया गजानन मंदिर है जो की राजस्थान का प्रसिद्ध मंदिर है।
इश्किया गजानन मंदिर जोधपुर शहर परकोटे में मौजूद है। वैसे तो जोधपुर अपने अंदाज और खूबसूरती काफी प्रसिद्ध है , लेकिन इश्किया गजानन मंदिर इस शहर ओर खूबसूरत बना देता है।
Read also: Couple best places: कपल के लिए बेस्ट है ये जगहें, एक बार जरूर जाए!!
इश्किया गजानन मंदिर में कई जोड़े अपनी शादी की मुरादें लेकर आते हैं और साथ ही भगवान गणेश से मानत मांगते हैं। इसके अलावा, यहां कुवारे लड़के या लड़कियां भी अपने रिश्ते के लिए मन्नत मांगते है। अगर आप भी किसी से प्यार करते हैं और उसे जीवनसाथी बनाना चाहते हैं तो यहां जरूर जाए। बस यही कारण है की इसे इश्किया गजानन मंदिर कहा जाता है।
आपकी जानकरी के लिए बता दे की इस मंदिर को गुरु गणपति के नाम से भी जाना जाता है, यहां प्रेमी जोड़ों का जमावड़ा लगता है।

